{"_id":"600723208ebc3e3188122f5f","slug":"congress-district-president-beaten-up-for-not-accepting-party-membership-pilibhit-news-bly434367354","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 25 पर बलवा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 25 पर बलवा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पूरनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा समेत 25 लोगों पर बलवा और मारपीट समेत कई धाराओं में पूरनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि 15 जनवरी को एक बरात घर में शादी समारोह के दौरान उन्होंने साथियों के साथ एक युवक पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का दबाव बनाया। जब युवक ने सदस्यता ग्रहण करने से साफ मना कर दिया तो झुंझलाहट में साथियों के साथ हमला कर उसे घायल कर दिया।
घटना 15 जनवरी को असम हाईवे स्थित गांव हरसिंहपुर के एक बरात घर की है। थाना गजरौला के गांव पिंडरा उर्फ देवीपुरा निवासी प्रजीत सिंह के मुताबिक घटना के दिन वह एक बरात घर में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा अपने साथियों के साथ थे। पीड़ित ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने उस पर कांग्रेस में शामिल होने का दबाव बनाया। जब इससे इनकार किया तो गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया और उनकी पिटाई की, जिसमें उसकी आंख में चोट आई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उन्हें बरात घर से भगा दिया। बरात घर के बाहर खड़े हरप्रीत सिंह चब्बा के साथियों ने उसकी दोबारा पिटाई की। बमुश्किल जान बचाकर घर पहुंचा।
कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, सुख अमृतपाल सिंह सोनू, किरनपाल सिंह, अमरिंदर सिंह, करन सहोता और 20 अज्ञात पर बलवा, मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने गजरौला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें परजीत सिंह और विल्ला भूलर को नामजद किया गया है। आरोप है कि 15 जनवरी को रात 10 बजे फेसबुक आईडी बिल्ला भूलर से परजीत सिंह उर्फ सोनू और बिल्ला भूलर ने लाइव होकर उन्हें और मित्र सुख अमृत सिंह को गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी और समाज में छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई। इंस्पेक्टर गजरौला जेपी सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- साजिशन लिखाई गई रिपोर्ट
सबसे पहले मुझे फेसबुक पर लाइव आकर गालियां दी गईं। इस पर जब आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी तो पेशबंदी में झूठे आरोप लगाकर कोतवाली पूरनपुर में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। सभी आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं, फिर भी खुलेआम घूम रहे हैं। हमारी लगाई फ्लैक्स भी फाड़ रहे हैं और खुलेआम धमकी दे रहे हैं। आरोपी असलहा लेकर घूमते हैं और पुलिस पकड़ नहीं रही।