फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress candidate was pushed out by security personnel, uproar

कांग्रेस प्रत्याशी को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर किया बाहर, हंगामा

Fri, 25 Feb 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate was pushed out by security personnel, uproar
कांग्रेस प्रत्याशी को धक्का देता सुरक्षाकर्मी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
न्यूरिया/पीलीभीत। सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अपने गांव न्यूरिया में वोट डालने पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों से कहासुनी हो गई। इस पर तैनात जवान ने प्रत्याशी को धक्का देकर मतदान केंद्र के बाहर कर दिया था। इस पर प्रत्याशी ने हंगामा किया। उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर शिकायत भी की है।
विज्ञापन

बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में न्यूरिया कस्बे के रहने वाले शकील नूरी पीलीभीत सदर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। बुधवार दिन में करीब साढ़े तीन बजे वह अपने बूथ पर वोट डालने पहुंचे। बूथ के अंदर गले में पार्टी का गमछा देखकर सुरक्षा कर्मियों ने एतराज जताया। हालांकि तब तक शकील नूरी वोट डाल चुके थे। लौटते वक्त इसी बात को लेकर सुरक्षा कर्मी से वह वार्ता करने लगे। पहले तो सुरक्षाकर्मियों ने मतदान केंद्र से बाहर जाने को कहा, मगर जब वह केंद्र के अंदर ही हंगामा करने लगे तो एक जवान ने उनको धक्का देकर बाहर कर दिया। इसके बाद मतदान केंद्र के गेट काफी देर तक हंगामा करते रहे। बाद में पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष युसूफ और बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार हरप्रीत सिंह चब्बा भी पहुंच गए। न्यूरिया एसएचओ ने माफी मंगवाने का आश्वासन दिया, मगर जवान ने माफी नहीं मांगी। इस पर शकील नूरी ने रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र भेजकर जवान पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि चुनाव आयोग, डीएम को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर मतदाताओं ने किया हंगामा
नौगवा पकड़िया में दोपहर करीब एक बजे मतदान केंद्र पर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर मतदाता हंगामा करने लगे। इसी दौरान दो लोगों में मारपीट हो गई। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे सुनगढ़ी इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने भीड़ को खदेड़ा। मारपीट वाले भी दोनों पक्ष भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed