फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Composite grant could not be utilized properly, salary of incharge teacher stopped

Pilibhit News: कंपोजिट ग्रांट का नहीं कर सके सदुपयोग, इंचार्ज अध्यापक का वेतन रोका

Thu, 25 Jul 2024 04:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 25 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Composite grant could not be utilized properly, salary of incharge teacher stopped
कंपोजिट विद्यालय मचवाखेडा में बच्चे से सवाल निकलवाते बीएसए।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय पिपरिया मंडन में कंपोजिट ग्रांट का सदुपयोग नहीं पाया गया। विद्यालय में छात्रों को दूध भी नहीं दिया जा रहा। इसपर इंचार्ज अध्यापक का वेतन रोका गया है। वहीं, अन्य शिक्षकों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए बुधवार को कंपोजिट विद्यालय ज्योरह कल्याणपुर, कंपोजिट विद्यालय मचवाखेड़ा, प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा नत्थू, उच्च प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा नत्थू, प्राथमिक विद्यालय बर्रामऊ, कंपोजिट विद्यालय पिपरिया मंडन, प्राथमिक विद्यालय परेई, उच्च प्राथमिक विद्यालय पैनिया हिम्मत, प्राथमिक विद्यालय पैनिया हिम्मत एवं प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर पट्टी पहुंचे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय पिपरिया मंडन में डीवीटी का कार्य नहीं किया गया। शिक्षक सप्ताह नहीं मनाने के साथ यहां छात्रों को दूध वितरण भी नहीं किया गया। छात्र उपस्थिति भी कम मिली। कंपोजिट ग्रांट का सही उपयोग न करने के कारण विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पाल का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल दौलतपुर पट्टी की प्रधानाध्यापिका ममता जायसवाल आकस्मिक अवकाश पर पाई गईं। उनकी ओर से विद्यालय संबंधी कोई भी पंजिका अन्य अध्यापक को नहीं सौंपी गई। इस पर उन्हें चेतावनी जारी की गई। खंड शिक्षाधिकारी बरखेड़ा को विकास क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में पौधारोपण की जियो टैगिंग पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed