{"_id":"66521e4ec205f2dcf80f3f8e","slug":"complete-details-of-schools-will-be-recorded-on-manav-sampada-portal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116889-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगा स्कूलों का पूरा विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगा स्कूलों का पूरा विवरण
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक के सभी स्कूलों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इसमें स्कूल का नाम, छात्रों की संख्या, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों का विवरण होगा। शासन ने पूरा विवरण 30 मई तक दर्ज कर रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यार्थियों को ऑनलाइन स्कूल आवंटन किया जाना है। इसके लिए स्कूल से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षक, विद्यालय, विद्यार्थियों का विवरण दर्ज न होने से ऑनलाइन स्कूल आवंटन में देरी होती है।
कहा गया है कि मानव संपदा पोर्टल पर तीस मई तक बंद स्कूल, एकल स्कूल, शिक्षकों की संख्या, शिक्षामित्र, अनुदेशक की संख्या को दर्ज करना है। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो जिले में अभ्यार्थियों को ऑनलाइन स्कूल आवंटन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
.......
इन सूचनाओं को किया जाना है दर्ज
विद्यालय का नाम विकासखंड का नाम एवं यूडायस कोड, विद्यालय का प्रकार (ग्रामीण अथवा नगरी क्षेत्र का स्पष्ट उल्लेख), विद्यालय में नामांकित छात्र संख्या, विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक की संख्या का सही अंकन, बंद एवं एकल विद्यालय का चिह्नांकन।