{"_id":"668bcce66afa5bc99402c57d","slug":"complaint-of-hunters-of-shahjahanpur-hunting-wildlife-found-to-be-fake-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119132-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शाहजहांपुर के शिकारियों की वन्यजीवों का शिकार करने की शिकायत मिली फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शाहजहांपुर के शिकारियों की वन्यजीवों का शिकार करने की शिकायत मिली फर्जी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। वन विभाग की टीम को दियोरिया के जंगल में शाहजहांपुर के शिकारियों द्वारा वन्य जीवों के शिकार करने की शिकायत जांच में फर्जी मिली है।
शाहजहांपुर के गांव बरी बरा निवासी धीरसिंह ने छह जुलाई को दियोरिया रेंज कार्यालय मे शिकायती पत्र देकर कहा था कि उनके गांव के चार शिकारी वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से पिछले काफी समय से दियोरिया जंगल मे वन्यजीवों का शिकार कर रहे हैं। वे लोग वन्यजीवों के शिकार से मोटी कमाई करते हैं।
शिकायत मिलते ही वन विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू की। रेंजर एलएस दीक्षित ने बताया कि जांच में शिकायत पूरी तरह फर्जी पाई गई। उन्होंने यह भी बताया कि जांच में यह भी पाया गया कि शिकायतकर्ता और आरोपियों में रंजिश चल रही है। रेंजर ने बताया कि शिकायत को रद्द कर दिया गया है और डीएफओ को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।