{"_id":"69c8483bb3e024343f03358a","slug":"complaint-of-eo-and-chairman-representative-in-chief-ministers-office-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-156358-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि की मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि की मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पंचायत पकड़िया नौगवां क्षेत्र के निवासी वाल्मीकि समाज के नेता ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत कर पकड़िया नौगवां के ईओ व चेयरमैन के प्रतिनिधि पर सरकारी धन का दुरुपयोग का आरोप लगाया है। सुपरवाइजरों की अतिरिक्त तैनाती की शिकायत की है। इस संबंध में विशेष सचिव ने डीएम से जांच कराकर आख्या मांगी है।
नगर पंचायत पकड़िया नौगवां निवासी राष्ट्रीय वाल्मीकि एकता मंच के जिलाध्यक्ष राजकुमार ने मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी शिकायत में बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 14 वार्ड हैं। सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड के अनुसार सिर्फ दो कर्मचारी होने के चलते कुल 28 कर्मी हैं। प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मी बढ़ाने की जगह चेयरमैन प्रतिनिधि व ईओ की साठगांठ से प्रत्येक वार्ड में सुपरवाइजर तैनात किए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके वार्ड में आरटीआई जवाब के अनुसार कुल 78 कर्मी हैं, जबकि तीन माह का वेतन 94 कर्मियों को दिया गया। इनकी ड्यूटी नगर पंचायत क्षेत्र में न होकर अन्य स्थानों पर चल रही है।
शिकायतकर्ता राजकुमार की शिकायत का ऑनलाइन संज्ञान लेते हुए विशेष सचिव ने डीएम को जांच सौंपी है। हालांकि जांच अभी लंबित चल रही है। संवाद