{"_id":"6632b5fc1c6ac99934018c94","slug":"communicable-disease-awareness-campaign-ends-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115611-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संचारी रोग जागरूकता अभियान समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संचारी रोग जागरूकता अभियान समाप्त
विज्ञापन
बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग का एक माह का संचारी रोग जागरूकता अभियान 30 अप्रैल को समाप्त हो गया।
स्वास्थ्य विभाग ने एक अप्रैल से इस ब्लॉक क्षेत्र मेंं संचारी रोग जागरूकता अभियान शुरू किया था। अभियान में 139 आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया था। उन्हें निर्देश दिया गया था कि वे अपने-अपने गांवों के सभी घरों में जाकर लोगों को संचारी रोगों की पहचान बताएं। लोगों को यह सुझाव भी देें कि वे संचारी रोग पनपते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क साधें।
अभियान स्वास्थ्य केंद्र के अभियान प्रभारी सरफराज अहमद के निर्देशन में चला। आशा कार्यकर्ताओं ने 30 अप्रैल की शाम स्वास्थ्य केंद्र में अभियान की रिपोर्ट जमा कर दी। अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक शर्मा को भेज दी गई है। संवाद