फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   commisioner inspection

मंडलायुक्त ने दिया गांव में विद्युत कनेक्शन बढ़वाने के निर्देश

Fri, 20 Mar 2015 11:23 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 20 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
commisioner inspection
मंडलायुक्त प्रमांशु कुमार ने कलेक्ट्रेट और समग्र गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
समग्र गांव में विकास कार्यों का सत्यापन कर उन्होंने विद्युत कनेक्शन कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से कैंप लगाकर कनेक्शन बढ़वाने के निर्देश दिए।
दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को मंडलायुक्त पीलीभीत पीलीभीत पहुंचे। सबसे पहले वह बरेली मार्ग पर जतीपुर पहुंचे और कृषक मृदुल अग्रवाल के फार्म पर लगे दो किलोवॉट के सोलरपंप का निरीक्षण किया। उन्होंने किसान से इसके बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और नजारत, शस्त्र कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया। रिकार्ड रूम में एग्जास्ट फैन लगाने और आग से बचाव की व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम कार्यालय में बैठकर अभिलेखों का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के बाद शहर से सटे लोहिया समग्र गांव बक्शपुर पहुंचे। यहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों ने अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। गांव में 178 परिवारों के सापेक्ष मात्र 62 विद्युत कनेक्शन होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल एवं प्रधान से मिलकर कनेक्शन बढ़वाने और इसके लिए आवश्यक होने पर कैंप लगाने के निर्देश दिए। गांव में शौचालय की स्थिति, गुणवत्ता और उनके प्रयोग की जांच के लिए डीएम से टीम बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि सरकार विकास के लिए तमाम योजनाएं लागू कर रहती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इन सुविधाओं का लाभ उठाने के साथ ही हम सब भी समाज के प्रति जिम्मेदारी है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान डीएम ओएन सिंह, एडीएम आलोक सिंह, सीडीओ इंद्रादेव द्विवेदी, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, पीडी आरबी भास्कर, उपायुक्त मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, डीपीआरओ बीपी सक्सेना, तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed