फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Coloniser in possession of The land belonged nazul

कॉलोनाइजर के कब्जे में निकली नजूल की जमीन

Fri, 04 Dec 2015 10:24 PM IST
plibhit
plibhit Updated Fri, 04 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
Coloniser in possession of The land belonged nazul
सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में शुक्रवार को केजीएन फेज टू कॉलोनी के कब्जे वाली जमीन की पैमाइश की गई। पैमाइश के दौरान कालोनी व कुछ खातेदारों के कब्जे में एक एकड़ के आसपास नजूल जमीन मिलने की संभावना तहसील प्रशासन ने व्यक्त की है। प्रशासन ने उस पर सरकारी जमीन होने का बोर्ड लगवा दिया है।
विज्ञापन

शहर में बन रही कॉलोनियों की जांच में अवैध भराव और सरकारी जमीन का मामला कुछ दिन पूर्व पकड़ में आया है। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान नकटदाना चौराहा के पास करोड़ों की जमीन पर केजीएन कॉलोनी फेज-2 का कब्जा होना पाया था। कॉलोनी विकसित करने को अवैध भराव करना पाया गया। इस पर कॉलोनाइजर नफीस अहमद अंसारी के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के साथ 20 लाख का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन

इधर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तहसीलदार इंद्रकांत द्विवेदी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कालोनी के कब्जे वाली व उसके आसपास की भूमि की राजस्व नक्शे के मुताबिक पैमाइश की। टीम की पैमाइश में करीब एक एकड़ जमीन पर कब्जा होना बताया गया है। राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि गाटा संख्या 19/4, 17/2, 9/2 पर कॉलोनाइजर का कब्जा पाया गया है, जबकि गाटा संख्या 18/2, 29/1, 28/2 पर कुछ खातेदार काबिज हैं। जमीन की पैमाइश की जा रही है। पैमाइश के दौरान चिह्नित भूमि पर चूना डालने के साथ ही उस पर सरकारी भूमि का बोर्ड भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका ईओ को भूमि की तूदाबंदी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान न्यायिक नायब तहसीलदार अरुणमणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे। टीम में राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश, छेदालाल, मदनलाल, लेखपाल हरिओम मिश्रा, मान सिंह, जगदीश सिंह, नगरपालिका संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार, राजेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।


कॉलोनाइजर द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कालोनी विकसित की जा रही है। इसका नक्शा पास नहीं कराया गया। गंभीर अपराध यह है कि सरकारी नजूल भूमि पर भी कब्जा कर लिया गया। भूमि की पैमाइश की जा रही है।
- जितेंद्र कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed