फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Colleges will open from today

आज से खुलेंगे कॉलेज

Mon, 07 Feb 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Colleges will open from today
पीलीभीत। कोविड महामारी के चलते करीब एक माह से बंद इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज सोमवार से खुल रहे हैं। कोविड गाइडलान का पालन करते हुए नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। छात्र फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर क्लास में पढ़ाई कर सकेंगे जिसको लेकर वे खुश हैं। दूसरी तरफ कोरोना को लेकर कॉलेज प्रशासन सतर्क हैं। कई कॉलेजों में रविवार को सैनिटाइजेशन भी कराया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए थे। स्कूल बंद करने का आदेश कई बार आगे बढ़ाया गया। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होती रहीं। अब शासन ने सोमवार से कक्षा नौ से बारह तक और डिग्री कॉलेजों में नियमित कक्षाएं संचालित करने का आदेश जारी किया है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित होंगी। छात्रों लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। क्लास में सामाजिक दूरी के साथ बैठेंगे। यह कॉलेज प्रशासन तय करेंगे कि एक कक्षा में सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए कितने छात्र बैठाए जा सकते हैं। इसके अलावा कॉलेजों को सैनिटाइजेशन कराने को भी कहा गया है। कॉलेजों ने रविवार को ही व्यवस्थाएं पूरी कर लीं। छात्रों को मोबाइल से संदेश भेजे गए हैं।
विज्ञापन

आज से टीकाकरण अभियान भी चलेगा
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। कॉलेेेजों में कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि सोमवार से किशोरों को दूसरी डोज लगवाने के लिए अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाधि कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी
शासन ने माध्यमिक कॉलेजों के साथ डिग्री कॉलेज भी खोलने के आदेश जारी किए हैं। उपाधि महाविद्यालय के साथ जिले के तमाम डिग्री कॉलेज सोमवार से खुल जाएंगे। उपाधि कॉलेज में स्नातक और परास्नातक कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने बताया कि सोमवार से कक्षाएं नियमित चलेंगी। जो छात्र किसी कारण से कॉलेज नहीं आना चाहते उनके लिए ऑनलाइन क्लास की भी व्यवस्था जारी रहेगी।
बेसिक स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षक जाएंगे स्कूल
सोमवार से माध्यमिक और डिग्री कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन बेसिक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि यहां शिक्षक प्रशासनिक कार्यों के लिए जाएंगे। कक्षाएं पहले की तरह ऑनलाइन चलेंगी।
शासन ने कक्षा नौ से बारह तक की कक्षाएं सोमवार से शुरू होने के आदेश जारी किए हैं। सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के इस बाबत अवगत करा दिया है। सोमवार से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नियमित कक्षाएं संचालित होंगी।
- ओपी सिंह, डीआईओएस
कॉलेज खुलने को लेकर छात्रों तक संदेश पहुंचा दिया गया है। सोमवार से नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शिक्षण कार्य कराया जाएगा।
- संतोष कुमार, प्रधानाचार्य ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज
सोमवार से कक्षाएं संचालित होंगी। रविवार को कॉलेज परिसर में सैनिटाइजेशन कराया गया। छात्रों को निर्देश दिए गए कि वह मास्क पहनकर आएं। सामाजिक दूरी का पालन करें। जिन छात्रों को कोविड का दूसरा टीका नहीं लगा है उनका टीकाकरण कराया जाएगा।

- परमिंद्र सिंह सहमी, प्रधानाचार्य बेनहर कॉलेज
कलीनगर : एक रूम में बैठेंगे 12 बच्चे
कलीनगर। कोविड गाइडलाइन के साथ सोमवार से खुल रहे कॉलेजों में कक्षाओं में छात्रों की संख्या समिति रहेगी। एक कक्षा में 12 विद्यार्थी ही बैठाए जाएंगे। कलीनगर तहसील क्षेत्र के माधोटांडा गांव स्थित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के एमडी विकास गुप्ता ने बताया कि सात फरवरी से स्कूल को पुराने समय के अनुसार खोला जाएगा। स्कूल के ग्रुप पर सूचना जारी कर अभिभावकों को अवगत करा दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल के स्टाफ के साथ बैठककर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की योजना तैयार कर ली गई है। एक रूम में करीब 30 बच्चों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन दूरी का ध्यान रखकर 12 बच्चों को ही बैठाया जाएगा। इसके साथ ही समय समय पर सैनिटाइजेशन के लिए भी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed