फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cold in the morning and evening, relief from bright sunshine after four days

Pilibhit News: सुबह- शाम ठंड, चार दिन बाद खिली तेज धूप से मिली राहत

Sat, 18 Jan 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 18 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cold in the morning and evening, relief from bright sunshine after four days
पीलीभीत में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में ​खिली रही धूप।संवाद
पीलीभीत। तराई में चार दिन बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा। सुबह से खिली धूप शाम पांच बजे तक बनी रही। इससे लोगों ने राहत महसूस की। शुक्रवार को मौसम साफ होने से तापमान भी बढ़ गया। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार अभी दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

ऑरेंज अलर्ट के चलते पीलीभीत में दो दिन तक मौसम खराब रहा। कोहरे के साथ ही बृहस्पतिवार को पांच एमएम बारिश और सर्द हवा ने ठंडक बढ़ा दी थी, लेकिन बारिश के बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही इसका असर भी देखने को मिला। सुबह सात बजे से निकली धूप शाम पांच बजे तक खिली रही। इससे लोगों के चेहरे भी खिल गए। धूप से सड़कों पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही में भी इजाफा दिखा। बच्चे और बुजुर्ग भी धूप सेंकते नजर आए। हालांकि शाम होते ही ठंडक का अहसास होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ बजे के बाद गलन बढ़ने से लोग परेशान भी हुए। शनिवार और रविवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम 19.4 व न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम 17.3 व न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि अभी दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना है।

पीलीभीत में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में खिली रही धूप।संवाद

पीलीभीत में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में खिली रही धूप।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed