फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CMO accused of going against the rules in the selection process of ASHAs

Pilibhit News: आशाओं की चयन प्रक्रिया में सीएमओ पर नियमों के विपरीत जाने का आरोप

Sat, 10 Aug 2024 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
CMO accused of going against the rules in the selection process of ASHAs
पीलीभीत। एक अधिवक्ता ने शहरी आशा चयन में नियमों के विपरीत जाकर प्रक्रिया अपनाने का आरोप लगाते हुए सीएमओ की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर की है। आरोप है कि आशाओं का चयन वार्ड वार होना था, लेकिन इसे मोहल्लावार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीसलपुर निवासी अधिवक्ता किशनलाल पासी ने मुख्यमंंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि सीएमओ ने शासन के आशा चयन संबंधी आदेशों का खुला उल्लंघन किया है। आरोप है कि जिलाधिकारी ने भी इस मामले में अनदेखी की है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वंचित कर उनके साथ अन्याय किया गया है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में 12 बिंदुओं पर शिकायत की गई है। जिसमें बताया गया है कि शहरी आशा चयन की विज्ञप्ति का प्रकाशन एनआईसी के पोर्टल पर नहीं किया गया तो आवेदन के लिए भी दो माह की जगह 10 दिन का समय दिया गया। अधिवक्ता ने शिकायत में चयन प्रकिया को पूरी तरह नियमों के विपरीत बताया है। ऐसे में प्रक्रिया को निरस्त कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--अगर नियमों के विपरीत जाकर सूची बनी है तो उसे रद्द करा दिया जाएगा। कोई भी कार्य नियमों के विपरीत नहीं होगा।
- संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी
--
विज्ञापन में मोहल्लावार जो सूची दी गई है, वह नगर पालिका ने दी है। नियमों के विपरीत कुछ नहीं है। आरोप निराधार हैं।

- डॉ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed