{"_id":"97744049015c59a62a0239fa101c52bb","slug":"cm-opening-business-hub-haji-riyaz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक हब का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री: हाजी रियाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक हब का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री: हाजी रियाज
पीलीभीत।
Updated Fri, 30 Jan 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में औद्योगिक हब को स्वीकृति मिलने पर खादी एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री हाजी रियाज अहमद ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जल्द मुख्यमंत्री पीलीभीत पहुंचकर इसका शिलान्यास करेंगे।
अमरिया ब्लाक के भरापचपेड़ा की करीब 500 हेक्टेअर जमीन को औद्योगिक हब बनाने का प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन ने शासन को भेजा था। इस पर कैबिनेट ने बैठक कर स्वीकृत प्रदान कर दी है। जिले में औद्योगिक हब स्वीकृत होने पर राज्य मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में राज्य मंत्री ने कहा है कि उत्तराखंड से जुड़ा होने के चलते क्षेत्र उद्योगपतियों के लिए काफी मुफीद रहेगा। फैक्ट्रियां लगने से बिजली, सड़क आदि की व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ होगी, जिससे जनपदवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आकर विकास संबंधी कई घोषणाएं एवं औद्योगिक हब का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कैबिनेट में मंजूरी दिलाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।