फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CM announces five drinking water schemes on June 15

15 जून को मुख्यमंत्री करेंगे पांच पेयजल योजनाओं का लोकार्पण

Thu, 08 Jun 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 08 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से गत वर्षों में पांच गांव में पेयजल योजना के तहत पानी की टंकियां (ओवरहेड टैंक) बनाई गई थीं। निर्माण पूरा होने पर अब 15 जून को मुख्यमंत्री लखनऊ से ही इनका लोकार्पण करेंगे। इसके लिए जलनिगम ने सभी पांचों पेयजल योजनाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली है। सपा सरकार में अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कई गांव में परियोजनाएं शुरू की गई थी। इनमें पांच परियोजनाओं का लगभग 90 प्रतिशत काम पिछले करीब एक साल पहले ही पूरा हो गया था, लेकिन तकनीकी कमियों एवं काम अधूरे होने के चलते यह चालू नहीं हो सकी थीं। शासन से बजट मिलने पर अधिशासी अभियंता गिरीश चंद्रा ने जेई अमजद अली को परियोजनाओं चालू कराने के निर्देश दिए। तकनीकी कमियों को दूर करने के बाद करीब चार माह पूर्व बीसलपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर वाहनपुर, गझाड़ा और पहाड़ागंज की परियोजनाओं को शुरू कर दिया गया। वहीं, पूरनपुर क्षेत्र के गांव लोधीपुर और धरमंदगपुर गांव में पानी की सप्लाई लगभग पिछले माह शुरू हो सकी। इधर, शासन ने जिले में तैयार हो चुकी पेयजल योजनाओं के लोकार्पण कराने की तैयारी शुरू की हैं। शासन से प्राप्त पत्र के अनुसार 15 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ही कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें अल्पसंख्यक विभाग से बनी जिले की इन पांच पेयजल परियोजनाओं को भी शामिल किया गया है। शासन का पत्र मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को पांचों परियोजनाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट तलब की है। डीएम के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने जलनिगम के अधिशासी अभियंता गिरीश चंद्रा, जेई अजमद अली के साथ पहाड़गंज, मीरपुर और गझाड़ा गांव का भ्रमण कर पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण किया साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी ली। निरीक्षण में तीनों परियोजनाएं सुचारू रूप से काम करती पाई गईं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed