फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clouds remained throughout the day, light drizzle and strong wind increased the cold

Pilibhit News: दिनभर छाए रहे बादल, हल्की बूंदाबांदी व तेज हवा से बढ़ी ठंड

Tue, 28 Nov 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 28 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, light drizzle and strong wind increased the cold
शहर में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहने से सर्दी भी बढ़ गयी । संवाद
पीलीभीत। कार्तिक पूर्णिमा पर तराई में मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। सूरज दिनभर बादलों के बीच छिपा रहा। शाम करीब चार बजे हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ समय बाद फिर बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से ठंडक बढ़ गई है। लोग स्वेटर व जैकेट पहने नजर आए। मंगलवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

रोजाना सुबह मामूली कोहरा होने के बाद अच्छी धूप निकल रही थी, लेकिन रविवार रात से ही मौसम का रुख बदलने लगा था। सुबह लोग उठे तो बादल छाए हुए थे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिनभर धूप न निकलने और तेज हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। महिलाएं छोटे बच्चों को ऊनी कपड़े व गर्म टोपी पहनाकर पूरी तरह से ढककर ही बाहर निकलीं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि मंगलवार को भी बूंदाबांदी और 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.02 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया।

शहर में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहने से सर्दी भी बढ़ गयी । संवाद

शहर में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहने से सर्दी भी बढ़ गयी । संवाद

शहर में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहने से सर्दी भी बढ़ गयी । संवाद

शहर में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहने से सर्दी भी बढ़ गयी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed