फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   clerks suspend

अंत्येष्टि स्थल बनाने को आई रकम खर्च न करने पर दो बाबू निलंबित

Wed, 29 Apr 2020 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
clerks suspend
पीलीभीत। अंत्येष्टि स्थल और पंचायत भवन निर्माण को शासन से मिले 1.14 करोड़ रुपये लेप्स हो गए। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) ने पंचायत विभाग के दो वरिष्ठ सहायकों की लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। उन्हें विकास विभाग से सम्बद्ध किया गया है।
विज्ञापन

शासन ने चार अंत्येष्टि स्थल और एक पंचायत भवन निर्माण के लिए गत वर्ष अक्तूबर में पंचायत विभाग को 1.14 करोड़ धनराशि दी थी। बताते हैं कि पंचायत विभाग ने मिली धनराशि कोषागार को दरकिनार कर अपने माध्यम से चयनित ग्राम पंचायतों में धनराशि भेज दी। 31 मार्च को जब वित्तीय वर्ष की समाप्ति के दौरान मामला सामने आया तो अफसरों के होश उड़ गए। 31 मार्च को स्वत: ही 1.14 करोड़ रुपये की धनराशि लेप्स हो गई। नियमानुसार यह धनराशि कोषागार के माध्यम से ही ग्राम पंचायतों में भेजी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

इस गड़बड़ी पर संबंधित पटल के दो वरिष्ठ सहायकों को जिम्मेदार बताते हुए जिला विकास अधिकारी योगेंद्र पाठक ने सोमवार शाम उन्हें निलंबित कर दिया। इनमें वरिष्ठ सहायक श्याम बाबू और हरिशंकर अग्रवाल शामिल हैं। साथ ही पंचायत विभाग में तैनात डीपीएम अभिषेक मिश्रा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। इस संबंध में डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने कार्रवाई की बात को स्वीकारते हुए बताया कि भुगतान से संबंधित अभिलेखों को छुपाने और गुमराह करने के मामले में दोनों वरिष्ठ सहायकों को निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed