{"_id":"667747550296f6725f017624","slug":"clean-worker-made-indecent-remarks-on-prime-minister-suspended-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-118291-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सफाई कर्मी ने प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सफाई कर्मी ने प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, निलंबित
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत राज विभाग के एक सफाई कर्मी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मामला खुलने के बाद डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया है।
अमरिया ब्लॉक के गांव हर्रायपुर में तैनात सफाई कर्मी अब्दुल सुभान ने अपने सफाई कर्मचारी संघ के ग्रुप पर 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री के विरोध में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट शेयर की थी। इसकी भाजपा नेता सतीश कुमार को जानकारी लगी। उन्होंने मामले को लेकर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
बाद में राज्यमंत्री ने भी जिलाधिकारी से उक्त मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा। डीएम ने सीडीओ को शिकायत के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के बाद अब जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत) मरौरी को सौंपी गई है।