फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Class 11 student took charge of the district and gave instructions

Pilibhit News: 11वीं की छात्रा ने संभाली जिले की कमान, दिए निर्देश

Wed, 02 Oct 2024 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student took charge of the district and gave instructions
पीलीभीत के विकास भवन में ​​स्थित डीपीआरओ कार्यालय में छात्रा विजेता उपाध्याय का स्वागत करते डीप
पीलीभीत। जिलाधिकारी कार्यालय मंगलवार को उस समय कौतूहल का विषय बन गया, जब 11वीं की एक छात्रा ने डीएम की कुर्सी संभाली। दरअसल, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अपराजिता उपाध्याय को एक दिन की जिले की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यालय में आईं कई शिकायतों में एक शिकायत बीसलपुर क्षेत्र की गलत ढंग से लगे बिजली के खंभे से जुड़ी रही। एक ग्रामीण ने बताया कि खंभा गलत जगह लगा है। इससे परेशानी होती है। इस पर डीएम ने खुद एक्सईएन को फोन किया और जल्द से जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए। एक्सईएन ने बताया कि इस संबंध में जेई को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा पांच अन्य छात्राओं को भी विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के पदों का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत मंगलवार को विद्यालय की छात्राएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। यहां प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने डीएम संजय कुमार सिंह को कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अपराजिता उपाध्याय को एक दिन के लिए डीएम की जिम्मेदारी सौंपी। अपराजिता ने कार्यालय आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को फोन कर निस्तारण के निर्देश दिए। अपराजिता ने कोषागार, डीएम कोर्ट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अनु बनी एडीएम वित्त, तो राधिका सीडीओ

अनु शर्मा को एडीएम वित्त एवं राजस्व की जिम्मेदारी दी गई। एडीएम ऋतु पूनिया ने उनका स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह के पद का दायित्व छात्रा राधिका गौड़ को सौंपा गया। राधिका गौड़ ने भी शिकायतें सुनीं। साथ ही डीपीआरओ को बुलाकर समस्या का निस्तारण कराया। वहीं, डीपीआरओ का दायित्व छात्रा विजेता उपाध्याय को सौंपा गया। एक दिन की डीपीआरओ ने बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय का भ्रमण भी किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बालिका अंतरा यादव को एक दिन के लिए अपना पद सौंपा। इसी प्रकार डीपीओ ने बालिका रामशा को जिम्मेदारी दी।

पीलीभीत के विकास भवन में स्थित डीपीआरओ कार्यालय में छात्रा विजेता उपाध्याय का स्वागत करते डीप

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed