फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Class 11 student missing; case registered against five individuals from another community.

Pilibhit News: 11वीं की छात्रा लापता, दूसरे समुदाय के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 16 Jul 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 16 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student missing; case registered against five individuals from another community.
न्यूरिया। अपने गांव से शहर के इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने गई 11वीं कक्षा की छात्रा लापता हो गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर दूसरे समुदाय के पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी बेटी 14 जुलाई की सुबह साइकिल से पीलीभीत स्थित अवंती बाई इंटर कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं आई परिजन ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पता चला कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव हरहरपुर हसन निवासी मुन्ना छात्रा को फुसलाकर ले गया। सिकंदर शाह, शराफत शाह, मुन्ने शाह और बाबू शाह ने उसका सहयोग किया। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी पहले भी उनकी पुत्री को परेशान करता रहा है। क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस टीमें छात्रा और नामजद आरोपी की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही छात्रा को ढूंढने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed