{"_id":"6a53e8c098ac2fec060e42b1","slug":"clash-between-wedding-guests-and-the-hosts-side-following-a-dispute-between-the-paternal-and-maternal-uncles-in-law-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-163964-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फूफा-मौसा में विवाद पर बरातियों और घरातियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फूफा-मौसा में विवाद पर बरातियों और घरातियों में मारपीट
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी समारोह में दूल्हे के फूफा और दुल्हन के मौसा में विवाद परबरातियों ने वधू के पिता की पिटाई कर दी। विवाद बढ़ने पर गांव के लोगों ने बरातियों को जमकर पीटा। कई बरातियों ने खेतों में होकर भाग कर जान बचाई। वधू पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर बमुश्किल शादी की रस्म पूरी हुई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
थाना सेहरामऊ उत्तरी के एक गांव से शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव रूदपुर में बरात गई थी। द्वारचार की रस्म के दौरान गांव वालों से बरातियों का विवाद हो गया। हालांकि कुछ लोगों ने विवाद को शांत करा दिया। बाद में वधू के पिता के बरात ठहरने के स्थान पर पहुंचने पर बरातियों ने उनकी पिटाई कर दी। इसकी भनक लगने पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे गांव के लोगों ने बरातियों की जमकर पिटाई की। कई बराती तो खेतों में होते हुए भाग गए। विवाद को लेकर वधू पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शादी की रस्में पूरी कराईं। शादी की रस्म के दौरान वर पक्ष से दूल्हे के अलावा उसके पिता और भाई ही मौजूद रहे।
सीओ विधि भूषण मौर्य के अनुसार, दूल्हे के फूफा का वधू के मौसा से विवाद हो गया था। पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्ष शादी को तैयार हो गए। संवाद