फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities,pull

मुसीबत की झड़ी, पुल-पुलिया धंसीं, संपर्क मार्ग कटे

Tue, 11 Oct 2022 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,pull
गांव भगा मोहम्मद गंज स्थित देवहा नदी का धंसा पुल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले की सड़कें और पुलों पर भी खतरा मंडराने लगा है। अमरिया क्षेत्र में भंगा मोहम्मदगंज में देवहा नदी का पुल धंसने से दर्जनों गांवों का अमरिया तहसील से संपर्क कट गया है। यहां एसडीएम ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कराकर रास्ता बंद कर दिया है। शहर से सटे नौगवां पकड़िया में जलभराव के चलते लोग आ-जा नहीं पा रहे हैं। बीसलपुर, पूरनपुर, बरखेड़ा में सब स्टेशन में पानी घुसने से करीब 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इसके अलावा जहानाबाद, गजरौला व बरखेड़ा में कच्चे मकान गिरने से चार लोग घायल हो गए जबकि तीन पशुओं की मौत हो गई। वहीं अमरिया में गोशाला की दीवार गिरने से पांच पशु घायल हो गए।
विज्ञापन

----
देवहा नदी पर बना पुल धंसा अमरिया तहसील से कटा संपर्क
अमरिया। देवहा नदी में तेज बहाव के कारण सोमवार को गांव भंगा मोहम्मद गंज के पास बना पुल धंस गया। इससे दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित हो गया। प्रशासन की ओर से पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कराकर रास्ता बंद करा दिया गया है ताकि कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन

माधोपुर चौराहे से भंगा मोहम्मद गंज होते हुए भिखारीपुर व शहर की ओर सड़क जाती है। इस सड़क पर कई दर्जन गांव के लोगों का आवागमन है। गांव भंगा के पास देवहा नदी पर पुल बना हुआ है। पुल पार करके लोग मुख्यालय पहुंचते हैं। देवहा नदी में कई दिनों से तेज बहाव चल रहा है। सोमवार दोपहर को पुल का एक भाग धंस गया। इसकी सूचना प्रशासनिक अफसरों को दी गई। एसडीएम सौरभ यादव पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवागमन रोकने के लिए पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग करा दी है। जिससे रात में लोग इस पुल की ओर जाने से बच सकें। पुल की सड़क धंसने से दर्जनों गांव का अमरिया तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया। यहां बता दें कि पिछले साल भी बारिश के दौरान यह हिस्सा धंस गया था। उसके बाद इसे बनवा दिया गया, मगर दोबारा कटान रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चंदिया हजारा में तीन फुट तक पानी, घरों में नहीं जले चूल्हे
पूरनपुर (पीलीभीत)। शारदा नदी के उफनाने से चंदिया हजारा आबादी में तीन फुट तक पानी भर गया है। कई घरों में चूल्हे नहीं जले हैं। प्रधान ने बाढ़ पीड़ितों को बिस्कुट के पैकेट बंटवाए। प्रशासन की ओर से भी खाना बंटवाया गया है। आबादी में और अधिक पानी भरने की आशंका से लोग चिंतित हैं।
बनवसा बैराज से शारदा नदी में छोड़ा गया पानी रविवार शाम को गांव चंदिया हजारा में घुसना शुरू हो गया। आधी रात तक गांव में तीन फुट तक पानी था। घरों में पानी भरने पर लोगों ने घरेलू सामान को ऊंचे पर रखना शुरू किया। रात को पानी और बढ़ने की आशंका पर कई लोगों ने रात जाग कर काटी। सोमवार को गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। प्रधान बासुदेव कुंडू ने बाढ़ से घिरे लोगों को बिस्कुट, नमकीन के पैकेट बंटवाए। प्रधान ने बताया कि सोमवार को भी पानी बढ़ना जारी है। पानी और अधिक बढ़ने से गांव के लोग चिंतित है।
00000000
रास्ता कटा, आवागमन हुआ ठप
पूरनपुर। शारदा नदी का तेज धार से आबादी में घुसे पानी से गांव चंदिया हजारा को जाने वाला मुख्य मार्ग गांव से 50 मीटर दूरी पर कट गया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। इसके अलावा धनाराघाट रोड पर जंगल में रोड पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बंद रहा। हालंाकि बाद में एकत्र हुए लोगों ने पेड़ को बमुश्किल सड़क से हटाया। संवाद
0000000
शारदा नदी का जलस्तर बढने पर गांव चंदिया हजारा और नदी के पार के गांव में जलभराव पर पूरी नजर रखी जा रही है। बाढ़ में फंसे लोगों को खाना बंटवाया गया। लेखपालों की टीम को लगाया गया है।
-आशुतोष गुप्ता, एसडीएम
00000
00000
गंझाड़ा के पास अमेड़ी नदी का पुल डूबा, यातायात प्रभावित
बीसलपुर। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। गांव गंझाड़ा के पास अमेड़ी नदी के पुल पर पानी बहने लगा है तो गांव रंभोजा के पास माला नदी के पुल पर रविवार से ही पानी चल रहा है। इससे वहां आवागमन खासा प्रभावित है। कई गांवों का संपर्क भी कट गया है।
नगर के हरित नगर कॉलोनी, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद, कितनापुर रोड, मेला मैदान, रंपुरा रोड, रामलीला रोड, चौसरा रोड आदि इलाकों में जबरदस्त जलभराव है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। गांव भैंसटा जलालपुर के पास सड़क कट गई है, इधर से गुजरने वालों को दिक्कत हो रही है। इस वजह से इन दोनों पुलों के पार सोमवार को कोई भी सामान नहीं जा सका। जरूरत मंद लोग जरा कोठी और बीसलपुर होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों को आने-जाने मे काफी दिक्कत हुई। तहसीलदार संजय यादव ने बताया कि अभी तक की बारिश में इस तहसील क्षेत्र में फसलों के अलावा और कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। लेखपालों से क्षति का आकलन कराया जा रहा है।
0000
0000
पानी के तेज बहाव से धंसने लगा हाईवे
पूरनपुर। पानी के तेज वहाव से मैंगलगंज हाईवे धंसने लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त हाईवे को चिह्नित कर बैरिकेडिंग करा दी है। बारिश के चलते सोमवार को गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया।
मैगलगंज हाईवे पर गांव शाहबाजपुर गुरुद्वारे के पास बनी पुलिया से पानी पास न होने पर हाईवे से टकराने लगा। पानी की तेज धार ने शुरू कर दिया। वाहनों के आवागमन से हाईवे धंसने लगा। सूचना पर पहुंची घुंघचाई पुलिस ने क्षतिग्रस्त हाईवे को चिह्नित कर बैरिकेडिंग कराई। चौकी प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। संवाद
0000
0000
खकरा भी उफनाई, शहर में पानी घुसने का खतरा
पीलीभीत। चार दिन से हो रही बारिश से शहर के अधिकतर इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अब खकरा नदी का भी जलसस्तर बढ़ने से शहर के लोगों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने से नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। खकरा पुल के नजदीक तक जलस्तर पहुंच गया है। लोगों का कहना है कि जलस्तर में दो तीन फुट की वृद्धि होने पर शहर में पानी आ जाएगा। चंदोई गांव के लोगों को सबसे पहले बाढ़ का सामना करना पड़ता है। जलस्तर बढ़ने से सोमवार को खकरा रिवर फ्रांट पर कराए गए जीर्णोद्धार के कार्य पानी में डूब गए। संवाद
0000
0000
गांधी स्टेडियम : मैदान के साथ मार्ग पर भी आया पानी
पीलीभीत। शहर के एकमात्र खेल मैदान गांधी स्टेडियम का हाल बदतर हो गया है। बारिश के चलते स्टेडियम के मैदान में जलभराव हो गया था। लगातार बारिश से पानी कम होने के बजाय और भी बढ़ गया। सोमवार को स्थिति यह हो गई कि पानी मैदान के साथ स्टेडियम में जाने वाले मार्ग तक पहुंच गया। दस दिन पूर्व हुई बारिश में गांधी स्टेडियम में बाउंड्रीवॉल टूट गई थी। इससे पानी की समस्या और भी बढ़ गई। संवाद

0000
0000
बारिश से पुलिया टूटकर गिरी
पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश के चलते कलीनगर पूरनपुर मार्ग पर हरदाई ब्रांच नहर के निकट बनी सहायक पुलिया टूटकर नहर में समा गई। इससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। सूचना के बाद नहर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed