फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

पीलीभीत: पहली बार पीलीभीत आईएमए को मिले दो अवॉर्ड

Fri, 10 Feb 2023 08:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
फोटो- 34 अवार्ड के साथ आईएमए अध्यक्ष डा. पीयूष अग्रवाल और सचिव डा. रोहित सिंह। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। आईएमए को पहली बार दो अवॉर्ड मिले हैं। इनमें एक नेशनल अवॉर्ड है। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर पीयूष अग्रवाल व सचिव डॉक्टर रोहित सिंह ने बताया कि जिले की आईएमए को पहली बार कोई अवार्ड मिला है।
विज्ञापन

एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर पीयूष अग्रवाल ने बताया कि जिले में आईएमए से 96 डॉक्टर जुड़े हुए हैं। जल्द ही चार और डॉक्टर जुड़ रहे हैं। जिसके बाद सदस्यों की संख्या सौ हो जाएगी।
विज्ञापन

पीलीभीत की आईएमए यूपी में छोटी मानी जाती है। प्रदेश में करीब 30-35 जिलों की छोटी शाखाएं हैं इसमें पीलीभीत भी शामिल है। चूंकि जिला भी छोटा है बावजूद इसके इस वर्ष जिले की आईएमए की शाखा का प्रदर्शन प्रदेश में जबरदस्त रहा। बीती 27 व 28 दिसंबर 2022 को प्रयागराज में हुई कांफ्रेंस में पीलीभीत की आईएमए को नेशनल प्रेसिडेंट एप्रीसिएशन अवॉर्ड मिला। इसके अलावा चार और पांच फरवरी को आगरा में हुई स्टेट कांफ्रेंस में मिस्टर अभिषेक अग्रवाल मेमोरियल अवॉर्ड मिला। आईएमए सचिव डॉ. रोहित सिंह ने बताया कि डॉक्टर अभिषेक का कोरोना के दौरान निधन हो गया था। यह अवॉर्ड उन्हीं की याद में बेहतर काम करने वालों को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौराना दोनों डॉक्टरों ने बताया कि इस साल आईएमए ने पांच सौ टीबी के मरीजों को गोद लिया। आईएमए की योजना है कि प्रत्येक शाखा एक गांव गोद ले। इस पर विचार विमर्श चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed