फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

महिलाएं बोलीं- अपराधियों को मौके पर सबक सिखाए पुलिस

Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। यह मांग महिलाओं की ओर से उठाई गई। उनका कहना था कि दुष्कर्म करने वालों को मौके पर ही सबक सिखाया जाए। ताकि आगे से ऐसी वारदातें न होने पाएं। वहीं छात्रा के पिता, मां और भाई ने दुष्कर्मियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। पीड़िता के घर जो नेता हमदर्दी जाहिर करने गए उनसे परिजनों ने यही कहा गया कि वे अपराधियों को फांसी पर लटके देखना चाहते हैं। जिसने उनकी बेटी का यह हाल किया है उसे किसी हाल में जीने का हक नहीं है।
विज्ञापन

घटना को देख के यही लगता है कि महिलाएं केवल कागजों और सरकारी दावों में ही सुरक्षित हैं। इस घटना में जो भी दोषी हो उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। रागनी अग्रवाल
विज्ञापन

बरखेड़ा में जो हुआ उस पर मैं बहुत कुछ भी कहने में मैं असमर्थ हूं। बस यही कहूंगी कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दोषी को ऐसी सजा दी जाए कि आगे कभी कोई ऐसा करने का सोचे भी न सके। - संध्या गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जघन्य कृत्य के लिए सिर्फ और सिर्फ फांसी होनी चाहिए। महिलाओं में सुरक्षा जगेगी और अपराधी ऐसा करने डरेंगे। - उषा देवल
घटना में तो क्रांति मूवी का एक डायलॉग याद आ गया- नो एफआईआर, नो अरेस्ट नो टॉक फैसला ऑन द स्पॉट ही होना चाहिए। तभी ऐसा करने वाले डरेंगे। - शानू वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed