{"_id":"6180331c368087638c0622ff","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4649028112","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान तौल को लेकर मंडी समिति में केंद्र के ठेकेदार, किसान नेता में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान तौल को लेकर मंडी समिति में केंद्र के ठेकेदार, किसान नेता में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। मंडी समिति में धान तौल के विवाद पर खरीद केंद्र के ठेकेदार और किसान नेता में सोमवार को गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। मारपीट पर एकत्र हुए कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना की जानकारी पर मंडी पहुंचे अफसरों ने दोनों पक्षों को कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि बाद अफसरों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में घंटों चली वार्ता पर समझौता हो गया। ठेकेदार और किसान नेता में हुई मारपीट मंडी में चर्चा का विषय बनी रही।
घटना पूरनपुर मंडी समिति में सोमवार को दोपहर दो बजे की है। धान तौल की जानकारी करने पर मंडी के एक खरीद केंद्र के ठेकेदार और किसान नेता और कुछ किसानों में गाली-गलौज के साथ जमकर मारपीट हुई। मारपीट से तमाशबीनों की भीड़ लगी। मंडी में सुरक्षा को लगे गार्डों और अन्य कुछ लोगों ने बमुश्किल दोनों पक्षों में बीच-बचाव किया। मारपीट की घटना की जानकारी पर किसान और कई ठेकेदार एकत्र हुए। मंडी समिति में पहुंचे तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता और मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला तक मामला पहुंचा। अफसरों ने दोनों पक्षों को कार्रवाई की चेतावनी दी। मंडी सभागार में दोनों पक्षों की अफसरों के सामने घंटों वार्ता चली। बाद में दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया।
समझौता वार्ता के दौरान घंटों चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर
पूरनपुर। समझौता वार्ता के दौरान दोनों पक्षों की ओर से घंटों आरोप-प्रत्यारोप हुआ। ठेकेदारों का कहना था कि कुछ किसान अपने को नेता बताते हुए रिकॉर्ड छीनने का प्रयास करते हैं। बेवजह कई बार खरीद केंद्रों पर पहुंचकर किसानों को भड़काते हैं। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि धान खरीद केंद्रों पर जमकर धांधली शुरू हो गई है। सांठगांठ बनने पर अब मानक को ताक में रखकर खरीद की जा रही है। खरीद केंद्रों पर मौके पर खरीद न होकर कागजों में खरीद बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
मंडी समिति में धान लेकर आया था। सचिव से तौल को लेकर बात कर रहा था। मौके पर पहुंचे ठेकेदार से तौल कराने को कहा। तब उसने बिजली सप्लाई न होने पर डस्टर न चलने की जानकारी दी। इस पर सुबह से कितनी ट्रॉली धान तौली गई। जनरेटर का इंतजाम खरीद एजेंसी को करने की बात कही तो ठेकेदार ने किसान से मारपीट की। मुझसे मारपीट नहीं हुई है।
- गुरप्रीत सिंह, युवा तहसील अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन
धान की तौल क्यों नहीं करते हो की बात कहते हुए गाली-गलौज कर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज कर मारपीट की है। किसान नेता बेवजह खरीद केंद्रों पर पहुंचकर कभी रिकॉर्ड देखने अभी अन्य बात को लेकर विवाद करते हैं।
- अब्दुल रहमान, ठेकेदार यूपीएसएस प्रथम।
किसान नेता, किसानों और ठेकेदार में विवाद पर मारपीट हो गई थी। आपस में विवाद निपटा लिया। लिखित समझौतानामा दिया गया है। अब विवाद होने पर दोषी पर कार्रवाई कराई जाएगी।
अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार