फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

पूरनपुर में खरीद केंद्रों पर किसानों का धान भीगा

Wed, 20 Oct 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर मंडी समिति में पानी भरने से भीगा धान का ढेर। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर खुले में लगा कई किसानों का धान भीग गया। एडीएम, डिप्टी आरएमओ ने निरीक्षण कर पिछले कई दिनों से मंडी के टिनशेड या फिर ट्रॉलियों में भरे धान की तौल कराने के निर्देश दिए। ताकि बुधवार से मंडी पहुंचने वाले किसानों को अपनी बारी आने का इंतजार न करना हो। बुधवार से मंडी पहुंचने वाले धान के मानक की जांच मंडी गेट पर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

झमाझम बारिश में मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर खुले में पड़े कई किसानों के धान के ढेर भीग गए। धान के ढेरों को बारिश से बचाने को त्रिपालों से ढका गया था। मगर जलभराव होने पर कई ढेर भीगे। मंगलवार को एडीएम केबी सिंह, डिप्टी आरएमओ ज्ञानचंद वर्मा, नोडल अफसर आशुतोष गुप्ता ने धान खरीद सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अफसरों ने मानक के अनुरूप मिलने वाले धान का खरीदने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामकैलाश सोनकर ने बताया कि मंडी में मौजूद अधिकांश किसानों का धान मंगलवार को ऑफलाइन और कुछ किसानों के टोकन जनरेट कराकर तुलवा दिया गया। कुछ किसानों का धान तुलने से रह गया। उनकी सूची तैयार करवा ली गई है। उनका धान बुधवार को तुलेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार से मंडी धान लेकर पहुंचने वाले किसानों के धान के मानक की जांच मंडी गेट पर ही होगी। ताकि मानक के अनुसार धान न होने की जानकारी किसान को मंडी गेट पर ही दी जा सके।
विज्ञापन

मंडी समिति में पकड़ा बिचौलिया
पूरनपुर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम कैलाश सोनकर ने बताया कि मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों पर मौजूद किसानों की सूची बनाते समय एक बिचौलिया प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि धान के एक ढेर पर दो लोग दावेदारी कर रहे थे। एक किसान ने अभिलेख दिखाए। मगर दूसरा नहीं दिखा सका। उसका नाम, पता नोट कर लिया गया है। उससे अभिलेख मंगवाए गए है। अभिलेख न लाने पर उसे बिचौलिया मानकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed