फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

डीएफओ और तीन रेंजरों का वेतन रोकने का निर्देश

Sat, 09 Oct 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली करने के आदेश दिए हैं। साथ में पुराने वादों को निबटाने पर जोर दिया गया है। बैठक में अभियोजन, कानून एवं शांत व्यवस्था, राजस्व कार्यों व कर-करेत्तर समीक्षा की गई।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान आईजी स्टाम्प को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि बीसलपुर सब रजिस्टार का माह में कम वसूली होने के कारण प्रतिकूल प्रविष्ट दी जाय। सामाजिक वानिकी विभाग की राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान विगत माह से इस माह वसूली व छापेमारी कम होने के कारण असंतोष व्यक्त करते हुए डीएफओ संजीव कुमार व तीनों रेंजर का वेतन रोकने व डीएफओ को प्रतिकूल प्रविष्ट प्रदान करते हुए शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शारदा सागर खंड की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में नीलामी किए जाने वाले स्थलों की पत्रावली प्रस्तुत की जाए, जिसकी जांच समिति के द्वारा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत महिला संबंधी प्रकरणों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed