{"_id":"6144e9d08ebc3e916c208bff","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly45996758","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसोली दिवाली गांव में 39 अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसोली दिवाली गांव में 39 अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक ने शुक्रवार को ग्राम जसोली दिवाली जाकर राशनकार्डों की जांच की बड़ा खुलासा हुआ। वहां 39 अपात्र लोगों के पास राशनकार्ड पाए गए। खास बात यह कि ग्राम प्रधान ने बीपीएल कार्ड बनवा रखा था। एसडीएम ने सभी अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त कर दिए हैं।
सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव को जसोरी दिवाली गांव में अपात्रों के राशन कार्ड बनाए जाने की शिकायत मिली थी। सीडीओ ने इसकी जांच सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बसंतलाल से कराई थी। उनकी जांच में ग्राम प्रधान समेत 10 लोगों के राशन अपात्र पाए गए थे। इसके बाद एसडीएम राकेश गुप्ता ने शुक्रवार सुबह आपूर्ति निरीक्षक वीके मिश्रा को गांव जसोली दिवाली भेजा। वहां आपूर्ति निरीक्षक ने जांच की तो 39 अपात्र लोगों के नाम राशनकार्ड बने पाए गए। इस तरह जसोली दिवाली गांव में कुल 49 अपात्र लोगों के पास राशनकार्ड मिले हैं।
आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जिन लोगों ने अपने नाम गलत ढंग से राशनकार्ड बनवा रखे हैं, उन सभी के पास दो मंजिला पक्के मकान, ट्रैक्टर, कार, शस्त्र लाइसेंस और खेती वाली जमीन है। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। एसडीएम ने सभी 49 राशनकार्ड निरस्त कर दिए हैं। निरस्त राशनकार्डो में बीपीएल और अंत्योदय राशनकार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
आपूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट आने के बाद जसोली दिवाली के सभी 49 अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। अपात्रों के राशनकार्ड बनाने वाले आपूर्ति विभाग के तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित किया जाएगा। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश गुप्ता, एसडीएम बीसलपुर