फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

पर्यटन विकसित करने को एसडीएम ने तलाशी जमीन

Fri, 03 Sep 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र में पर्यटन को विकसित करने की कवायद एक बार फिर तेज हुई है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने गुरुवार को तहसीलदार के साथ माधोटांडा खटीमा मार्ग पर जमीन की तलाश की है। दरअसल पूर्व में शारदा सागर डैम की तलहटी क्षेत्र में जमीन को चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा था, मगर शासन द्वारा कई बिंदुओं की वजह मानकर प्रस्ताव निरस्त कर दिया था। इसके बाद नए स्तर से कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का टूरिज्म स्पॉट चूका बीच, बाइफरकेशन और शारदा सागर डैम खूबसूरती का अद्भुत नजारा है। जनपद के अलावा दूर- दराज के लोग यहां घूमकर खूबसूरती का आनंद उठाते हैं। इसके अलावा पर्यटन को और भी विकसित करने अपार संभावनाएं हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पूर्व में कवायद शुरू की गई थी। इसके लिए डीएम के निर्देश पर शारदा सागर डैम की तलहटी में नगरिया क्षेत्र में जमीन को तलाश कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। कई अफसर भी मौके की हकीकत को परखने पहुंचे थे। हालांकि जानकारी के अनुसार शासन ने प्रस्ताव को कई बिंदुओं पर सही न मानकर निरस्त कर दिया। इधर डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने पुन: प्रयास शुरू किए हैं। पर्यटन के लिहाज से माधोटांडा खटीमा मार्ग को बेहतर मानते हुए जमीन की तलाश शुरू की गई है। गुरुवार को एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने तहसीलदार के साथ खटीमा मार्ग डगा और मुस्तफाबाद के बीच भूमि की तलाश की है। इसमें सिंचाई विभाग की जमीन का क्षेत्र सही माना जा रहा है। फिलहाल डीएम को मामले की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

शासन स्तर से डैम क्षेत्र में पर्यटन विकसित करने की कवायद से इंकार किया गया है। इसके बाद अब खटीमा मार्ग को बेहतर मानकर जमीन तलाश की जा रही है। जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - योगेश कुमार गौड़, एसडीएम, कलीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed