फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

गैस रिफिलिंग करते वक्त जल उठी कार, युवक झुलसा

Mon, 30 Aug 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। गाड़ियों में गैस रिफिलिंग की धंधा जिम्मेदारों की नाक के नीचे फल फूल रहा है। जबकि रिफिलिंग के दौरान आए दिन आग लगने के हादसों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी में एक कार में रिफिलिंग के दौरान कार में आग लग गई। धू-धूकर जलती कार को बुझाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम के पास सुनगढ़ी मोहल्ले में रविवार रात करीब आठ बजे एक युवक अपनी ईको कार में गैस रिफिलिंग कर रहा था। इसी दौरान गैस लीक होने से आग ने पकड़ ली। कुछ ही देर में कार आग की चपेट में आग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रिफिलिंग कर रहे युवक ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। इससे युवक भी झुलस गया। इसी दौरान किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौजूद लोगों ने बताया कि युवक कार में लगी गैस किट में रिफिलिंग कर रहा था। युवक मोहल्ले के ही एक मकान में किराए पर रहता है। उसका नाम चेतन बताया जा रहा है। झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में चल रहा है अवैध रिफिलिंग का धंधा
वैसे तो अधिकांश गाड़ियां पेट्रोल और डीजल से पंजीकृत है। मगर इसके बाद भी लोगों ने अवैध रूप से गाड़ियों में गैस किट को लगवा रखा है। कुछ दुकानों पर अवैध रूप से रिफिलिंग कराते है, तो अधिकांश लोग घरों में ही सिलिंडर लेकर रिफिलिंग कर लेते है। इस अवैध धंधे की ओर किसी जिम्मेदार की भी नजर नहीं जाती है। इससे इनका धंधा भी खूब फल फूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इसको लेकर अभियान शुरू किया जाएगा। लोगों को भी रिफिलिंग को लेकर जागरुक होना चाहिए। इससे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। इससे जनहानि होने का भी खतरा बना रहता है। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed