फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

स्ट्रीट लाइट मामले में मंडलायुक्त ने नगरपालिका से तलब की फाइल

Fri, 27 Aug 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था जर्जर होने के कारण मंडलायुक्त ने शहर नगरपालिका से स्ट्रीट लाइटों की फाइल तलब की है। लाइटों की खरीद के बारे में भी जानकारी मांगी है। मंडलायुक्त के फाइल तलब करने से नगरपालिका में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शहर नगरपालिका में तीन साल पहले स्ट्रीट लाइटें की खरीद की गई थीं। इसमें करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ था। मामले में तत्कालीन डीएम वैभव श्रीवास्तव ने जांच भी शुरू की थी लेकिन उस जांच का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका। इधर, स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात में शहर अंधेरे में डूब जाता था। मामले को अमर उजाला ने 26 जुलाई को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इस खबर पर मंडलायुक्त रमेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ईओ सुरेंद्र प्रताप से स्ट्रीट लाइट की फाइल तलब की है। अब तक कितनी लाइटें तीन साल में खरीदी गई हैं इसका भी ब्यौरा मांगा है। ईओ सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि बरेली कमिश्नर ऑफिस से स्ट्रीट लाइटों की खरीदारी संबंधित डिटेल मांगी गई है। सूची तैयार कर बरेली भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed