फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

बांसुरी नगरी के भक्तों को मथुरा के लिए जल्द ट्रेन मिलने की उम्मीद

Mon, 26 Jul 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। मथुरा होते हुए आगरा तक बांसुरी एक्सप्रेस चलाए जाने के लिए सांसद वरुण गांधी ने रेल मंत्री के लिए पत्र लिखा है। इस पर रेल मंत्री ने सांसद को जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। इससे जल्द ही बांसुरी एक्सप्रेस ट्रेन चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राधा माधव संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने सहायक मंडल इंजीनियर जय करण यादव को और सांसद वरुण गांधी को पीलीभीत से मथुरा होते हुए आगरा के लिए बांसुरी एक्सप्रेस के नाम से ट्रेन चलाने की मांग की थी। ज्ञापन में कहा गया था कि मुख्यमंत्री की योजना एक जिला एक उत्पाद में पीलीभीत से बांसुरी सम्मिलित है। इसके बाद भी इस उत्पाद को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। इसकी मुख्य वजह ट्रांसपोर्ट की उचित व्यवस्था का न होना है। अभिषेक सिंह गोल्डी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन यह कहा गया कि श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के लोग भगवान श्री कृष्ण में आस्था रखते हैं। हर माह वृंदावन, गोकुल, बरसाना, मथुरा, आगरा को जाने में ट्रेन की सुविधा न होने पर आवागमन में दिक्कत होती है। बांसुरी का प्रमुख मुख्य बाजार मथुरा में है। रेल सेवा जुड़ने से भक्तों के साथ उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए सांसद वरुण गांधी ने रेल मंत्री को पत्र भेज कर क्षेत्र की जनता की भावना के साथ बांसुरी पर भी रेल मंत्री को संक्षेप में अवगत कराया है। रेल मंत्री ने जल्द ही निर्णय लेने का आश्वासन सांसद को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed