{"_id":"60f1d27d8ebc3e333650c2bd","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly453365114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलडेंगा में कटान जारी, नदी की धार मोडने को डाले जा रहे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलडेंगा में कटान जारी, नदी की धार मोडने को डाले जा रहे पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जलस्तर कम होने के साथ ही नलडेंगा क्षेत्र में शारदा नदी कटान कर रही है। वहीं धार को मोड़ने के लिए पेड़ों को काटकर नदी किनारे डाला जा रहा है। फिलहाल यह कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा डैम के सामने नलडेंगा क्षेत्र इन दिनों शारदा नदी के निशाने पर है। तीन दिन पहले जलस्तर बढ़ने के बाद नदी ने ठोकर संख्या 19 और 21 के मध्य कटान शुरू किया था। करीब एक दर्जन घरों में बाढ़ का पानी घुसने के साथ कटान भी शुरू हो गया था। इधर, जलस्तर में गिरावट आने के बाद कटान की गति कुछ तेज हुई। इसको देखते हुए शारदा सागर खंड के अभियंताओं ने बचाव कार्य के रूप में रेत भरेे बोरों को डालना शुरू किया, मगर यह प्रयास नाकाफी दिखाई दिए। इधर, अब कटान को रोकने के लिए अभियंताओं ने नदी किनारे खड़े पेड़ों को कटवाकर डालना शुरू करवाया है। ऐसा माना जा रहा है कि पेड़ों को डालने से नदी की धार में परिवर्तन आ जाएगा। फिलहाल नदी द्वारा कटान लगातार जारी है। शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता राजकुमार ने बताया कि कटान की गति धीमी है। बचाव कार्य कराए जा रहे हैं।