फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

मरौरी के कनिष्ठ सहायक को बीएसए ने किया निलंबित

Thu, 15 Jul 2021 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। वित्त एवं लेखाधिकारी को भेजे गए अवशेष देयक प्रारूप में शिक्षकों के नाम शामिल न करने व अन्य आरोपों पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मरौरी के कनिष्ठ सहायक विद्या भूषण पंत को निलंबित कर दिया। उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीसलपुर से सम्बद्ध किया गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी द्वारा 21 जनवरी को ताहिरा फरहत, ज्ञानवती, शारिक निगार, मीना देवी, अब्दुल शरीफ, ओमकार, ममता, इमाम हुसैन नकवी के अवशेष देयक प्रारुप पूर्ण कर वित्त एवं लेखाधिकारी को भेजे गए थे। इसके बाद दोबारा उसी पत्रांक संख्या पर अवशेष देयक प्रारुप वित्त एवं लेखाधिकारी को भेजे गए। बताते हैं कि इसमें ममता और इमाम हुसैन नकवी का नाम सम्मिलित नहीं किया गया। बीएसए चंद्रकेश सिंह ने बताया कि दो नाम छोड़कर पुन: एक ही पत्रांक से पत्र प्रेषित करना दुरभिसंधि की ओर संकेत करता है जोकि संबंधित कर्मचारी की शिथिल कार्यशैली को परिचायक है। इसके अलावा कनिष्ठ सहायक द्वारा प्राथमिक विद्यालय पिपरिया नवदिया की प्रधानाध्यापिका सर्वेश कुमारी का मई का वेतन शिक्षिका रीमा शर्मा की ई-कुबेर आई में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टा दोषी पाते हुए कनिष्ठ सहायक विद्या भूषण पंत को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed