फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

अतिक्रमण हटाने गए नायब तहसीलदार की गाड़ी के आगे लेटी महिला, हंगामा

Tue, 06 Jul 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बीसलपुर। गांव चुर्रासकतपुर में सोमवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने गए नायब तहसीलदार का विरोध हो गया। एक महिला नायब तहसीलदार की जीप के आगे जमीन पर लेट गई। अन्य लोगों ने भी टीम को घेर लिया। जीप में बैठाए गए दो लोगों को भी उतार ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार एपी राय ने बताया कि गांव चुर्रासकतपुर में एक परिवार के लोगों ने मेन रोड पर खाली पड़ी स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा था। 25 जून को मौके पर जाकर अवैध कब्जा हटवा दिया था और अतिक्रमणकारियों को दोबारा ऐसी हरकत करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। बावजूद इसके उन लोगों ने अतिक्रमण दोबारा कर लिया। सोमवार को सरकारी जमीन पर बनाई गई दीवारों पर लिंटर डालने की तैयारी करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर सोमवार सुबह 10 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इस बीच एक महिला गाड़ी के आगे लेट गई। इस बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई। इसी दौरान अतिक्रमणकारी हलका लेखपाल आशीष घोष से धक्का-मुक्की करने लगे। उसी की सूचना पर अधिकारियों के पहुंचने का शक होने के चलते हमलावर होने का प्रयास किया। फिर नायब तहसीलदार ने भी अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा। मगर भीड़ हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को छुड़ा ले गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को सख्ती कर शांत कराया। इसके बाद भीड़ के छंटने में देर नहीं लगी। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने एसडीएम से शिकायत की। इसमें बताया कि वह सरकारी जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं कर रहे थे, फिर भी नायब तहसीलदार ने उन लोगों को बुरी तरह से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार उन लोगों से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने की एवज में तीन लाख रुपये सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। महिलाओं से अभद्रता का भी आरोप लगाया। शिकायत पत्र में चुर्रासकतपुर निवासी दुर्जनलाल, उनकी पत्नी जगदा देवी, उनके पुत्र विनोद, गयादीन और गयादीन की पत्नी रीना देवी के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

चुर्रासकतपुर के दुर्जनलाल एवं उसके परिजनों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर पक्की दीवारें बनवा ली थीं। वे लोग सोमवार को लिंटर डालने की तैयारी में थे, तभी वह पहुंच गए। उन्होंने मना किया, तो वे लोग लेखपाल से हाथापाई करने लगे। दुर्जनलाल की पत्नी जगदा देवी दबाव बनाने के लिए गाड़ी के आगे लेट गई थी। गाड़ी में बिठाए गए दो लोगों को भी उतार ले गए। पुलिस के पहुंचने पर भीड़ छंट गई थी। मामले में आगे अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई करेंगें। - एपी राय नायब, तहसीलदार बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार को सौंपी गई मामले की जांच
मेरे आदेश पर नायब तहसीलदार चुर्रासकतपुर में अवैध निर्माण रुकवाने गए थे। अतिक्रमणकारियों ने दबाव बनाने के लिए राजस्व टीम से अभद्र व्यवहार किया। अतिक्रमणकारी पक्ष ने उन्हें एक शिकायती पत्र दिया है। तहसीलदार ध्रुवनारायण को पूरे मामले की जांच सौपी गई है। - राकेश गुप्ता एसडीएम बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed