फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

जंक्शन पर एक घंटा गुल रही बिजली, शहर में दिनभर ट्रिपिंग ने रुलाया

Tue, 06 Jul 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। रेलवे जंक्शन पर दोपहर में पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आने से पहले करीब एक घंटा बिजली गुल रही। इससे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। शहर में भी बिजली की दिन भर ट्रिपिंग से उपभोक्ता बेहाल रहे। बारिश के दिनों में यह समस्या आम हो जाती है।
विज्ञापन

जंक्शन के पीछे आरपीएफ की बैरक के पास दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया था। इससे जंक्शन समेत कॉलोनी की बिजली गुल हो गई। इसी दौरान पूर्णागिरि जनशताब्दी ट्रेन का आने का समय होने के कारण जंक्शन परिसर में यात्रियों की भीड़ प्लेटफॉर्म पर हो गई। भीषण गर्मी में जंक्शन की बिजली गुल होने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। वहीं कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारियों को भी भीषण गर्मी बैठकर काम करना पड़ा। टनकपुर की ओर से आ रहे ट्रेन का एनाउंसमेंट भी बिजली गुल होने से नहीं हो सका। इसके बाद दोपहर 12 बजे के करीब फॉल्ट सही होने के बाद सप्लाई शुरू हो सकी। इससे सिर्फ एक बार ट्रेन की एनाउंसमेंट हो पाई। तब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आकर खड़ी हो गई। जेई प्रीतम ने बताया कि फॉल्ट आने के कारण शटडाउन लिया गया था। इसीलिए जंक्शन की सप्लाई बंद हुई थी। तत्काल फॉल्ट को दुरुस्त कराने के बाद सप्लाई सुचारु रूप से शुरू कर दी गई थी। इधर, शहर में भी भीषण गर्मी में दिनभर बिजली की ट्रिपिंग जारी रहीं। बाजार में व्यापारियों को काफी दिक्कत हुई। सोमवार को मोहल्ला एकता नगर, अशोक कॉलोनी, सिविल लाइंस साउथ, निरंजनकुंज कॉलोनी, डालचंद, बेनी चौधरी, तुलाराम में दिनभर ट्रिपिंग जारी रही। इससे लोग बिजली की ट्रिपिंग को लेकर घरों से बाहर बैठे दिखाई दिए। लो-वोल्टज की समस्या होने से सप्लाई आने के बाद भी गर्मी सेे निजात नहीं मिल पा रही है। यह समस्या बारिश के दिनों में आम हो जाती है। जबकि अधिकारी विद्युत व्यवस्था दुरुस्त होने की दुहाई दे रहे है। एक्सईएन असीम कुमार ने बताया कि फॉल्ट होने की स्थित में कुछ देर के लिए सप्लाई बंद होती है। फॉल्ट दुरुस्त होते ही सप्लाई सुचारु रूप से शुरू करा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed