{"_id":"60ce36218ebc3e3296042fe5","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4503799173","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों से सटकर गुजर रहे बिजली के तार, बारिश में खतरा न बन जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों से सटकर गुजर रहे बिजली के तार, बारिश में खतरा न बन जाएं
विज्ञापन
मोहल्ला खुशीमल में मकानों से सटकर गुजरती एचटी लाइन।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। एक तरफ पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी बिजली सप्लाई में सुधार नहीं करा सके हैं। आए दिन घंटों बिजली गुल रहती है। वहीं अन्य व्यवस्थाओं पर बात करें तो वह भी बेपटरी हैं। इन दिनों बारिश का मौसम है। ऐसे में बिजली के खंभों में करंट उतरने के मामले सामने आ ही जाते हैं। इसके अलावा घरों के पास से गुजर रहे बिजली के तारों की वजह से करंट का खतरा बना रहता है। वैसे तो पूरे शहर में एक जैसा हाल है। मगर कई प्रमुख इलाके तो ऐसे हैं, जहां मकान और बिजली के तार के बीच नाममात्र की दूरी है। इससे वहां के लोगों को बारिश के दिनों में एक बार फिर करंट उतरने का डर सता रहा है। शनिवार को इसे लेकर पड़ताल की गई तो यह तस्वीर सामने आई।
मोहल्ला खुशीमल
शहर के घनी आबादी वाले मोहल्ला खुशीमल में मकानों के पास से गुजर रहे बिजली के तार व्यवस्था को आइना दिखाने के लिए काफी है। स्टेशन रोड से रंगीलाल चौराहे की ओर जाने वाली गली में एचटी लाइन घरों से सटकर गुजर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार घरों पर करंट भी उतर आता है। कई बार शिकायत कर चुके, मगर कोई समाधान नहीं हो सका।
मोहल्ला खैरुल्ला शाह
अग्रवाल सभा भवन से मोहल्ला मोहतिसम खां को जाने वाली सड़क पर सकटूमल की पकड़ के पास दो घरों में लोहे का जाल लगा हुआ है। जबकि एचटी लाइन के विद्युत तार इस जाल से सटकर गुजर रहे हैं। कई जगह तो तारों का मकड़जाल घरों की छत से होकर गुजरता दिखाई दिया। यह कब हादसे का सबब बन जाए, डर सताता रहता है।
विज्ञापन
मोहल्ला चरक का कुंआ
गली में हर तरफ तारों का मकड़जाल फैला था। मकानों से सटकर झूलते एचटी लाइन के विद्युत तार गुजर रहे थे। देखकर ऐसा लगा मानो तार मकान को छूकर जा रहे हों। बारिश के दिनों में इसे लेकर खासा सावधानी बरतने की जरूरत रहती है। मगर पावर कॉरपोरेशन की ओर से सिर्फ एडवाइजरी जारी करने तक प्रयास सीमित रहते हैं।
मोहल्ला डोरीलाल
मोहल्ला डोरीलाल समेत इसके आसपास के मोहल्लों में भी एचटी लाइन के तार झूल रहे हैं। जबकि इस मोहल्लें के मुख्य चौराहे पर लोहे का पोल मकान से टिका हुआ है। पोल के ऊपर तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। तेज हवा से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। बाजार जाने के लिए कई मोहल्लों की मुख्य सड़क है।
बारिश के दिनों में मकान पर करंट उतरते का डर बना रहता है। कई बार शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सब कुछ जानते हुए भी विभागीय अधिकारी क्यों खामोश हैं, समझ नहीं आता। - अरविंद कुमार, मोहल्ला खुशीमल
मकानों से सटकर एचटी लाइन गुजर रही है। आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लगता है प्रशासन और विभाग को हादसों का इंतजार है। - नरेश जायसवाल, मोहल्ला खुशीमल
मोहल्ले में तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। गली से निकलना दूभर हो जाता है। मकान को छूते विद्युत तारों से कभी बड़ी हादसा होने का डर बना रहता है। शासन-प्रशासन को जल्द से जल्द सुध लेनी चाहिए। - अजीत सिंह, मेाहल्ला बागगुलशेर खां
जर्जर पोल और झूलते विद्युत तार बड़ी समस्या बनी हुई है। तेज हवा चलने से एचटी लाइन मकान से टकराने लगती है। इससे पूरा परिवार सहम जाता है। प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। - रमेश सक्सेना, मोहल्ला खकरा
दरअसल, बिजली के तार पहले से थे। बाद में लोगों ने अपने मकान बनवाकर उन्हें आगे तक ले आए। इससे दूरी खत्म हो गई। फिलहाल इस समस्या के समाधान को प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ खंभे बदले भी जाने हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। - असीम कुमार, एक्सईएन, पावर कॉरपोरेशन

मोहल्ला चरक का कुआ में एक मकान के छज्जे पर रखा एचटी लाइन का पोल।- फोटो : PILIBHIT

सकटूमल के पाकड़ के पास एक मकान के छज्जे के पास से गुजरती एचटी लाइन।- फोटो : PILIBHIT