फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

एफएसडीए टीम ने कार्रवाई में एक मिठाई और दो तेल के लिए सैंपल

Sat, 20 Mar 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। मिलावट खोरी पकड़ने के लिए एफएसडीए की टीम नौ दिवसीय अभियान शुरू किया है। पहले दिन शहर की तीन दुकानों पर छापा मारकर टीम ने सैंपल लिए है। गंदगी मिलने पर एक दुकानदार को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर एफएसडीए टीम ने मिलावट खोरी पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले दिन अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने टीम के साथ शहर की दुकानों पर छापा मारा। अभियान के दौरान सबसे पहले बरेली गेट स्थित मैं कांथीराम बनारसी दास पर टीम ने छापा मारा। यहां से टीम ने रिवाज ब्रांड रिफाइंड वेजीटेबल ऑयल का सैंपल लिया। इसके बाद बेलो चौराहा स्थित मैं ठाकुर मिष्ठान भंडार का टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ सफाई और मिठाई का रख रखाव संतोषजनक नहीं मिला। दुकान पर लाइसेंस भी सामने नहीं रखा लगा था। कूड़ेदान में ढक्कन का प्रयोग नहीं मिला। दुकान में रखे छेना रसगुल्ला में मिलावट के शक में सैंपल लिया गया और गंदगी मिलने पर पर सुधार सूचना का नोटिस दुकानदार को जारी किया है। बाद में जाटों चौराहा गौरव ट्रेडर्स फर्म पर छापा मारा। यहां पामोलीन रिफाइंड आयल का सैंपल लिया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज जाएंगे। अभियान के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेेंद्र कुमार, कीर्ति आनंद, राम मिलन राना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed