फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

सांड़ ने हमलाकर ट्रैक्टर चालक को मार डाला

Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरखेड़ा (पीलीभीत)। खूंखार सांड़ ने अचानक हमलाकर एक ट्रैक्टर चालक को घायल कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। हमले के समय चालक ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद पैदल अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के बर्रामऊ गांव निवासी 35 वर्षीय राधा कृष्ण मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाते थे। शनिवार को वह ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ने लेकर चीनी मिल गए थे। रविवार सुबह गांव लौटने पर उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली प्राथमिक विद्यालय के पास खड़ी कर दी और वहां से पैदल अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में पुलिया के पास उन्हें सांड़ ने हमलाकर जमीन पर पटक दिया। उनके चीखने पर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर मौके पर जा पहुंचे और लाठी डंडे फटकार कर किसी तरह सांड़ को भगाया। इस बीच परिवार वाले भी मौके पर जा पहुंचे। घायल राधाकृष्ण को फौरन शहर के एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां रविवार देर रात इलाज के दौरान राधा कृष्ण की मौत हो गई। सोमवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि राधा कृष्ण का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

सांड़ पहले भी ले चुके हैं लोगों की जान
बरखेड़ा क्षेत्र के बर्रामऊ गांव निवासी चालक राधा कृष्ण की मौत का पहला मामला नहीं है, लेकिन इससे पहले भी सांड़ हमला करके कई लोगों की जान ले चुके हैं।
नवंबर 2020 में दियोरियाकलां थाना क्षेत्र के पिपरिया भजा गांव निवासी 65 वर्षीय लालाराम पर साइकिल से जाते वक्त सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। अप्रैल 2020 में बिलसंडा थाना क्षेत्र के मगधरपुर गांव निवासी 32 वर्षीय गुरबाज सिंह को खेत पर जाते वक्त सांड़ ने हमला कर दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अगस्त 2019 में सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ाकलां में दो ग्रामीण लालाराम और रामनरेश पर सांड़ ने हमला कर दिया था। हमले से दोनों कुएं में गिर गए थे। इनमें लालाराम की मौत हो गई थी। फरवरी 2019 में खेत पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान नन्हेंलाल की सांड़ के हमले में मौत हुई थी। यह घटना न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा गांव में हुई थी। इसके अलावा भी कई ग्रामीण आवारा पशुओं का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed