फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

मंडी में काउंटर लगाकर बेची 35 रुपये किलो प्याज

Tue, 01 Oct 2019 09:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। प्याज की बढ़ती कीमतों को मुद्दा बनाकर विपक्ष के हमला बोलने के बाद सरकार ने प्याज की कीमतों को काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शासन ने जिला प्रशासन को जमाखोरों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही प्याज का भंडार मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इधर, मंडी प्रशासन भी लोगों को सस्ते दामों पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए आगे आया है। सोमवार को मंडी में स्टॉल लगाकर लोगों को 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेची गई। मंडी सचिव विजिन बालियान ने बताया कि काउंटर रोजाना एक बजे से तीन बजे तक लगेगा। काउंटर से प्रति व्यक्ति दो किलो प्याज दी जा रही है।
विज्ञापन

काउंटर का समय बढ़ाने के सवाल पर मंडी सचिव का कहना था कि चूंकि इन दिनों मंडी में धान की आवक बढ़ गई है। ऐसे में अगर काउंटर का समय बढ़ाते हैं, तो इससे धान की खरीद प्रभावित होगी। एक बजे से तीन बजे तक मंडी स्टाफ खाली रहता है, लिहाजा काउंटर का यही समय रहेगा। जब तक प्याज की कीमतें फुटकर बाजार में 35-40 रुपये तक नहीं आ जातीं, तब तक काउंटर से लोगों को 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा जाता रहेगा। सोमवार को पहले दिन काउंटर से करीब एक क्विंटल प्याज बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed