फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Outstanding honorarium for Panchayat Sahayaks and caretakers will be paid before Diwali.

Pilibhit News: दीपावली से पहले मिलेगा पंचायत सहायकों और केयरटेकर्स का बकाया मानदेय

Thu, 29 Oct 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 29 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Outstanding honorarium for Panchayat Sahayaks and caretakers will be paid before Diwali.
पीलीभीत। दीपावली से पहले पंचायत सहायकों और सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकर्स को बकाया मानदेय का भुगतान करना होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सभी ग्राम पंचायत प्रशासकों, सचिवों और एडीओ पंचायत को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। भुगतान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का नवंबर 2026 का वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों को समय से मानदेय नहीं मिलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर डीपीआरओ ने केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग की धनराशि से एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार बकाया भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों और एडीओ पंचायत का वेतन बाधित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, सामुदायिक शौचालयों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने और केयरटेकर्स को दीपावली से पहले मानदेय देने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके लिए 15वें वित्त आयोग की स्वच्छता मद में आरक्षित 25 प्रतिशत धनराशि अथवा राज्य वित्त आयोग के फंड का उपयोग किया जाएगा। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही करने वाले पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत का नवंबर माह का वेतन रोका जाएगा। इसको लेकर निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed