फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को होगी कार्यशाला

Fri, 20 Sep 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए टाइगर रिजर्व के साथ ही डब्ल्यूटीआई विभाग भी संजीदा हो रहा है। आबादी क्षेत्र में बढ़ती हलचल को देखते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) की ओर से 22 सितंबर से विशाल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जंगल सीमा से सटे 72 संवेदनशील गांवों से दो-दो को शामिल किया जा रहा है। इनमें प्रधान और बीडीसी सदस्य को प्रमुखता दी जा रही है। विभाग की ओर से इनसे संपर्क भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व से दूर आबादी क्षेत्र के निकट वैसे तो पूर्व से ही बाघ, तेंदुए समेत वन्यजीवों की चहलकदमी होती रहती है, लेकिन पिछले कुछ माह से चहलकदमी में काफी इजाफा देखा जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को परेशान है ही साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार भी चिंतित हैं। पूर्व में मानव वन्यजीव संघर्ष में बाघिन की हुई मौत के बाद विभाग व उससे जुड़ी संस्थाएं सक्रिय हुई है। कार्यशाला का उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए ग्रामीणों के साथ तालमेल बढ़ाना है। इसके लिए ग्रामीणों को वन्यजीव संबंधित जानकारी दी जाएगी। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं रोकने के प्रयास जारी है। इसके लिए डब्ल्यूटीआई की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed