फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

धार्मिक स्थल पर पुलिस बल की तैनाती, गिरफ्तारी नहीं

Fri, 06 Sep 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। सील धर्मस्थल के ताले तोड़कर अवैध कब्जा करने के मामले में तनाव के हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। धर्मस्थल पर पुलिस की तैनाती बृहस्पतिवार को भी रही। हालांकि अभी दर्ज की गई रिपोर्ट में नामजद किए गए आरोपियों की गिरफ्तारी को कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

गांव कीरतपुर में धार्मिक स्थल के विवाद को लेकर एक साल पहले उसे सील कर नायब तहसीलदार अनुराग सिंह को रिसीवर बनाया गया था। विवाद एसडीएम कोर्ट, सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि मंगलवार शाम बलजीत सिंह पक्ष ने सील धार्मिक स्थल के ताले तोड़कर कब्जा कर लिया। इस पर दूसरे पक्ष के काफी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने हंगामा कर किया। एक महिला सिपाही से भी मारपीट की गई। बमुश्किल धर्मस्थल खाली कराकर दोबारा सील किया गया था। नायब तहसीलदार की तरफ से पांच नामजद और 15 महिलाओं समेत साठ अन्य के खिलाफ एफआईआर कराई गई थी। अभी पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल को एहतियातन धर्मस्थल के बाहर तैनात रखा गया है। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थल दोबारा सील होने पर अब दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति नहीं है। हालांकि अभी पुलिस मौके पर तैनात है। शीघ्र ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


धार्मिक स्थल पर बगैर निशान साहिब लगाए श्री गुरुग्रंथ साहिब को रखा गया था। संगत में हुई वार्ता के बाद श्री गुरुग्रंथ साहिब को नानकमता गुरुद्वारा पहुंचवा दिया गया। विवाद को लेकर अब मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इससे इसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। अब कोर्ट का निर्णय ही सबको मानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलजीत सिंह खैरा, प्रधान गुरुद्वारा श्री सिंह सभा

अगर किसी धर्मस्थल को लेकर विवाद है। तब मामलों को गुरुद्वारा नानकमता या स्वर्ण मंदिर में ले जाया जाता है। हो सकता है इसकी सूचना दोनों स्थानों पर दी गई हो, लेकिन मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट का निर्णय ही सबको मानना चाहिए।
- बलवीर सिंह, सेवादार गोमती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed