फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

‘सोंधा और मटेहना कांड की सीबीसीआईडी जांच हो’

Fri, 06 Sep 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। प्रधान संगठन की ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सोंधा में प्रधान और उसके परिवार वालों के खिलाफ मटेहना कॉलोनी में बाघिन की मौत के मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में दोनों मामलों की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि पुलिस ने सोंधा और मटेहना कॉलोनी के कई निर्दोष लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट वापस न होने पर आंदोलन होगा। अन्य समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ग्राम निधि के खातों पर लगी रोक पर रोष व्यक्त किया गया। कहा गया कि इससे तालाबों की खुदाई, नालों की सफाई, सोखता बनवाने आदि के कार्य नहीं हो रहे है। ज्ञापन में खातों पर लगी रोक तत्काल हटवाने की मांग की गई। इसके अलावा आवास, शौचालय आदि की होने वाली शिकायतों में फोटो युक्त शिकायतें मानने और जांच में शिकायत झूठी साबित होने पर शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने की। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, हाजी रियाजतनूर खां मझले, विपिन सिंह, अनुपम मिश्रा, राधेश्याम गुप्ता आदि प्रधान और उनके प्रतिनिधियों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed