{"_id":"5d714eab8ebc3e93ac71f9b8","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3749593194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन सॉफ्टवेयर दे गया दगा.. प्रेरणा एप से नहीं लग सकी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन सॉफ्टवेयर दे गया दगा.. प्रेरणा एप से नहीं लग सकी हाजिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में दिन में तीन बार सेल्फी के जरिए हाजिरी लेने को बनाया गया प्रेरणा एप पहले ही दिन नहीं चल सका। हालांकि जिले में प्रेरणा एप को लेकर शिक्षक पहले से ही लामबंद चल रहे हैं। इसके बावजूद कुछ शिक्षकों ने प्रयास भी किए लेकिन सॉफ्टवेयर ही नहीं चल सका।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता, उपस्थिति, एमडीएम आदि का लेकर प्रेेरणा एप विकसित किया है। प्रेरणा एप और प्रेरणा वेबपोर्टल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लांच भी कर चुके है। इधर इस एप के माध्यम से बृहस्पतिवार को स्कूलों में सेल्फी लेनी थी, लेकिन पूरे दिन यह मोबाइल एप नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को परिषदीय स्कूलों का जायजा लिया गया तो कुछ स्थानों पर शिक्षक इसे चलाने के लिए प्रयासरत दिखे, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी यह नहीं चल सका। हालांकि अधिकतर शिक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रेरणा एप का विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि जब तक उन्हें टेबलेट और इंटरनेट खर्च देने की हामी नहीं भरी जाती है, तब तक वह एप का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अपने निजी मोबाइल फोन से कोई भी सूचना नहीं भेजेंगे।