{"_id":"5d6d5c418ebc3e0144720045","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly374561954","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीएससी पर बन सकेंगे वोटर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीएससी पर बन सकेंगे वोटर कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अब मतदाता पहचान पत्र बनवाने, संशोधन कराने और इससे संबंधी अन्य कार्यों के लिए लोगों को तहसील और बीएलओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब वोटर निर्वाचन संबंधी कार्य कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) पर करा सकेंगे। इस नई व्यवस्था के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये मुख्य निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में अफसरों को निर्देश जारी किए है।
एडीएम प्रशासन अतुल सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर जिले में स्थापित सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से लोगों के नए वोटर आईडी कार्ड, पुराने का संशोधन और प्लास्टिक कार्ड के रुप में निर्वाचन कार्ड उपलब्ध कराने का काम शुरू किया जा रहा है। जल्द ही यह सेवा सभी सीएससी केंद्रों के माध्यम से लोगों को मिलना शुरू हो जाएगी। इसको लेकर जल्द ही सीएससी संचालकों के साथ बैठक होगी। इस कार्य के लिए निर्धारित फीस भी तय होगी। ताकि सीएससी संचालक मनमानी न कर सके। निर्वाचन कार्यालय से जुड़े कर्मियों की मानें तो वोटर आईडी के लिए लोगों को बहुत असुविधा होती थी, जो अब आसन हो जायेगी। एडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 30 सितंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे, और जो नाम सूची से छूट गए या गलत हैं उन्हें सही कराएंगे।