{"_id":"5d6abb588ebc3e939d468fb7","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3743276182","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब! आप कह रहे लाइसेंस निरस्त हो गए.. डीएफओ नवीनीकरण रद्द बता रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब! आप कह रहे लाइसेंस निरस्त हो गए.. डीएफओ नवीनीकरण रद्द बता रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नजूल की भूमि पर लगाई गईं तीन आर ामशीनों के मामले में दो अफसरों के विरोधाभासी बयान से स्थिति उलझ गई है। आलम यह है कि जिस जांच रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस निरस्त करने की बात डीएम कह रहे हैं, उसी जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभागीय निदेशक आरा मशीनों के लाइसेंस का नवीनीकरण रद्द करने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में अग्रिम कार्रवाई के निर्णय को लेकर भी पेच उलझ गया है।
शहर में लकड़ी मंडी स्थित नजूल की भूमि पर तीन आरा मशीनों के नियम विरुद्ध चलने की शिकायत प्रशासन से करीब तीन साल पूर्व की गई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और नवीनीकरण का खेल चलता रहा। पिछले दिनों एक बार फिर जब पर्यावरण वन एवं जल वायु परिवर्तन विभाग के प्रभागीय निदेशक संजीव कुमार के पास तीनों आरा मशीनों के नवीनीकरण की फाइल पहुंची तो इसमें तत्कालीन अफसरों का खेल उजागर हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभागीय निदेशक ने नवीनीकरण पर आपत्ति लगा दी। इसके अलावा पूरे मामले से डीएम को अवगत करा दिया। लिहाजा, 22 अगस्त को डीएम ने एडीएम (न्यायिक) देंवेंद्र प्रताप को इस प्रकरण की जांच सौंपी तो तीनों आरा मशीनों के नजूल की भूमि पर स्थापित होने की पुष्टि हुई। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रभागीय निदेशक ने उक्त आरामशीनों का नवीनीकरण निरस्त कर दिया। इधर, इस मामले में डीएम वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आरा मशीनों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।