{"_id":"5d52f9418ebc3e6cb47b4497","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly372273161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन होगा पंचायतों का डाटा, सरकार की रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन होगा पंचायतों का डाटा, सरकार की रहेगी नजर
विज्ञापन
बिलसंडा। राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों के वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता लाने और सरकारी धन का दुरुपयोग रोकने के लिए सारा डाटा ऑनलाइन करने का आदेश दिया है। प्रधानों और सचिवों के हस्ताक्षर डोंगल में कैद कर लिए गए हैं। नई व्यवस्था के लिए मंगलवार को ब्लॉक सभागार में सचिवों और प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षणकर्ता अतुल गंगवार ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों का डाटा ऑनलाइन हो जाएगा और डोंगल कनेक्ट करने के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया चलेगी। इसके साथ ही बैंक पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली रकम पर सरकार की नजर रहेगी। इसके दुरुपयोग और गबन की गुुंजाइश खत्म हो जाएगी। यह सब पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के तहत किया जा रहा है। अब सारे पेमेंट इसी प्रोसेस से होंगे। बिलों की संस्तुति भी ऑनलाइन होगी।