{"_id":"5d4174b28ebc3e6d02395785","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly370665130","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त गश्त कर जंगल की परखी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त गश्त कर जंगल की परखी हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मानसून सक्रिय होने के साथ ही जंगल में अवैध घुसपैठ भी बढ़ती लगती है। इसकी रोकथाम के लिए अफसर लगाता प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए नियमित रूप से मानसून गश्त करने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इधर, टाइगर रिजर्व की महोफ व उत्तराखंड की सुरई वन रेंज के अफसरों ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त कर जंगल की व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद निगरानी बढ़ाने को लेकर रणनीति भी बनाई गई।
टाइगर रिजर्व के जंगल की सीमा एक ओर नेपाल व दूसरी ओर उत्तराखंड से जुड़ी हुई है। नेपाल की खुली सीमा होने के चलते अवैध घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। इधर, बरसात का कार्यकाल शुरू होते ही वन अपराधी अवैध घुसपैठ करने में सक्रिय हो जाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए अफसरों ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। ऑपरेशन मानसून के लिए नियमित रूप से गश्त की जा रही है। इधर, टाइगर रिजर्व की महोफ व उत्तराखंड की सुरई रेंज के वनकर्मियों ने सीमा क्षेत्र के जंगलों में संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। इस दौरान वन और वन्यजीवों की स्थिति को भी परखा। गोपनीय रास्ते पर भी खास निगरानी की गई। इस दौरान महोफ रेंजर गिरीराज सिंह समेत वनकर्मी मौजूद रहे।