{"_id":"614f7e3d8ebc3e002b2f9935","slug":"civcamenities-pilibhit-news-bly4608731148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न मिलने पर नौगंवा पंचायत के सफाई कर्मियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न मिलने पर नौगंवा पंचायत के सफाई कर्मियों ने की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दो माह से मानदेय न मिलने पर गुस्साए नगर पंचायत नौगंवा पकड़िया के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शनिवार से हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई न होने से नगर पंचायत क्षेत्र में गंदगी बढ़ गई है।
शहर से सटे नौगवां पकड़िया गांव को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद वहां की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर पालिका ईओ सुरेंद्र प्रताप को दी गई थी। वहां की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ठेकेदार के माध्यम से 44 कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर रखे गए थे। इन कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त का मानदेय नहीं मिला है। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने शनिवार से काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। वहां के कार्यवाहक सफाई निरीक्षक साबिर अली ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी मानदेय मिलने के बाद काम पर आने की बात पर अड़े हैं। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद नौगंवा, पकड़िया, मंडी समिति रोड, वसुंधरा कॉलोनी, असम रोड समेत विभिन्न इलाकों में गंदगी के ढेर लग गए। सफाई निरीक्षक ने कुछ कर्मचारियों को समझा सफाई कराई। ईओ सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि मानदेय को लेकर ठेकेदार से कहा गया है। कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण जल्द कराया जाएगा। कुछ कर्मचारी काम पर लौट आए हैं, जिनसे सफाई कार्य कराया गया।