फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City roads submerged in water due to one hour of heavy rain

Pilibhit News: एक घंटे की झमाझम बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न

Sun, 03 Aug 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
City roads submerged in water due to one hour of heavy rain
शहर के मुख्य स्टेशन मार्ग पर जलभराव की ​स्थिति। संवाद
पीलीभीत। बादल सुबह से ही उमड़ने लगे थे। दोपहर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं। लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन सड़कों, गलियों में जलभराव हो जाने के कारण राहगीरों को आवागमन की दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं इस बारिश ने नगर पालिका परिषद के नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी। हालांकि बारिश से धान और गन्ना जैसी फसलों को लाभ मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए। मौसम विभाग की ओर से दो दिन और बरसात होने का पूर्वानुमान दिया गया है। रविवार को कुल 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद अचानक काले घने बादल छा गए। अंधेरा सा छा गया। तेज बरसात होने लगी। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बाद में तेज बारिश तो थम गई, लेकिन बूंदाबांदी देर शाम तक होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। अलबत्ता, पूरा शहर जलमग्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन चौराहा, नगर पालिका कार्यालय रोड, टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा, अशोक कॉलोनी के गेट के आसपास से लेकर अंदर सड़कों, गलियों में जलभराव हो गया। मुख्य बाजार, चौक बाजार, साहूकारा, चूड़ी वाली गली, पुरानी सब्जी मंडी, अग्रवाल सभा भवन रोड, बल्लभ नगर, मोहल्ला सुनगढ़ी की गलियों के साथ ही दूधिया मंदिर रोड, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया आदि में भी जलभराव हो गया। ऐसे में राहगीरों को आवागमन की दिक्कतों से जूझना पड़ा।
बरसात से पहले नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के नालों की तलीझाड़ सफाई का अभियान चलाया गया, लेकिन इस बारिश ने नाला सफाई में हुई घोर लापरवाही की पोल खोल दी। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.2 एवं अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उन्होंने बताया कि आज कुल 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। डॉ. ढाका के अनुसार, अगले दो दिन तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस बारिश से धान और गन्ना की फसलोंं को काफी लाभ मिला है। इससे किसानों में खुशी है।

लोहा मंडी में दुकानों में भरा पानी
बारिश के बाद शहर के लोहा मंडी क्षेत्र में जलभराव से स्थिति अधिक बिगड़ी। नाले-नालियां चोक होने से सड़कों के अलावा दुकानों में भी पानी भर गया। कुछ स्थानों पर दुकानों का सामान मार्ग पर पानी में उतराता दिखाई दिया। लोग सोशल मीडिया पर नगर पालिका के दावों की पोल खोलते दिखाई दिए।


जलभराव की समस्या को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। टीमें लगाई गईं हैं। कई स्थानों पर कूड़ा अधिक होने के कारण जलभराव की समस्या बनी है। बारिश रुकने के बाद कई स्थानों पर पानी निकल भी गया है। - संजीव कुमार, ईओ, नगर पालिका

शहर के मुख्य स्टेशन मार्ग पर जलभराव की स्थिति। संवाद

शहर के मुख्य स्टेशन मार्ग पर जलभराव की स्थिति। संवाद

शहर के मुख्य स्टेशन मार्ग पर जलभराव की स्थिति। संवाद

शहर के मुख्य स्टेशन मार्ग पर जलभराव की स्थिति। संवाद

शहर के मुख्य स्टेशन मार्ग पर जलभराव की स्थिति। संवाद

शहर के मुख्य स्टेशन मार्ग पर जलभराव की स्थिति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed